{"_id":"5a54741a4f1c1b40198b5a8a","slug":"recruitment-in-commercial-tax-department","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी ढूंढ़ने वालों के लिए खुशखबरी, इस विभाग में जल्द होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी ढूंढ़ने वालों के लिए खुशखबरी, इस विभाग में जल्द होगी भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी लागू होने के बाद बढ़े काम के मद्देनजर वाणिज्य कर विभाग ने इस साल रिक्त होने वाले पदों को भरने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत सभी जोन में दिसंबर तक रिटायर होने वाले विभिन्न संवर्ग के कर्मियों का ब्यौरा तैयार कराया जा रहा है।
ताकि समय रहते ही रिक्त होने वाले पदों पर भर्ती की जा सके और रिटायर होने वाले कर्मियों को सेवानिवृत्ति के साथ ही उनके सारे देनदारियों का भुगतान भी किया जा सके। विभाग में दिसंबर तक विभिन्न संवर्गों के 192 कर्मचारी रिटायर्ड हो जाएंगे। दरअसल अब तक कार्मिकों के रिटायर होने के बाद रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होती है।
आमतौर पर यह भर्ती की प्रक्रिया काफी विलंब से ही शुरू हो पाता है। इससे कर वसूली समेत विभाग के अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होते हैं।अब चूंकि जीएसटी लागू होने के बाद विभाग के अधिकांश काम ऑनलाइन होने हैं, इसलिए कार्य को लंबित नहीं रखा जा सकता है।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर विभाग के स्तर पर अब इस बात की तैयारी की जा रही है कि आगामी एक साल के भीतर जितने भी पद रिक्त होने वाले हैं, उन पदों पर भर्ती के लिए अग्रिम प्रस्ताव तैयार करा लिया जाए। इसी कड़ी में सेवानिवृत्त कर्मियों की परेशानी को दूर करने के लिए भी विभागीय स्तर पर उनकी देनदारियों के भुगतान की भी अग्रिम व्यवस्था करने का फैसला किया गया है।

देखें, दिसंबर तक रिटायर्ड होंगे ये कार्मिक
अब तक यह होता रहा है कि रिटायर्ड होने वाले कार्मियों को अपने पेंशन, ग्रेच्युटी, जीवन बीमा पॉलिसी, जीपीएफ व नकदीकरण पाने के लिए कई महीनों तरह विभाग का चक्कर लगाना पड़ता है। लेकिन वाणिज्य कर मुख्यालय द्वारा की जा रही व्यवस्था के शुरू होने पर कर्मियों के सेवानिवृत्त होने के दिन ही उनकी सारी देनदारियों के भुगतान से संबंधित दस्तावेज भी सौंप दिया जाएगा। एडिशनल कमिश्नर (प्रशासन) सुधा वर्मा ने सभी जोन के एडिशनल व जाइंट कमिश्नरों और आहरण वितरण अधिकारियों को अगामी दिसंबर तक विभिन्न संवर्ग के कार्मिकों की सूची भेज दिया है। ताकि उनके देनदारियों का ब्यौरा तैयार कर लिया जाए।
दिसंबर तक रिटायर्ड होंगे ये कार्मिक
सेवा संवर्ग कार्मिकों की संख्या
चतुर्थ श्रेणी 104
लिपिक 48
वाहन चालक 16
आशुलिपिक 14
कंप्यूटर ऑपरेटर 10
दिसंबर तक रिटायर्ड होंगे ये कार्मिक
सेवा संवर्ग कार्मिकों की संख्या
चतुर्थ श्रेणी 104
लिपिक 48
वाहन चालक 16
आशुलिपिक 14
कंप्यूटर ऑपरेटर 10