फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recruitment for 1,085 posts to be held at Lohia Institute

Lucknow News: लोहिया संस्थान में 1085 पदों पर होगी भर्ती

Sun, 06 Sep 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Recruitment for 1,085 posts to be held at Lohia Institute
लखनऊ। लोहिया संस्थान में एडवांस्ड न्यूरो साइंस सेंटर और 100 बेड के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इसके लिए 1085 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिया है। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।
विज्ञापन

नए पदों में प्रोफेसर से लेकर जूनियर रेजिडेंट तक के पद शामिल हैं। इसके अलावा न्यूरो सर्जरी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और रेजिडेंट के पद बढ़ाए गए हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि न्यूरोलॉजी विभाग में भी पद स्वीकृत हुए हैं। इसी तरह कार्डियोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी में भी पद बढ़ेंगे।
विज्ञापन

संस्थान के शहीद पथ स्थित मातृ शिशु रेफरल हॉस्पिटल के सामने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 100 बेड का क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग शुरू किया जाएगा। इसके भवन के निर्माण का करीब 70 प्रतिशत काम हो चुका है। बाकी काम फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। इस विभाग के लिए भी विशेषज्ञ डॉक्टर और रेजिडेंट के पद स्वीकृत किए गए हैं। यहां आईसीयू और वेंटिलेटर बेड की सुविधा मिलने से गंभीर मरीजों के इलाज की क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नर्सिंग स्टाफ की भी बढ़ेगी संख्या
निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि गैर शैक्षणिक पदों में नर्सिंग स्टाफ की संख्या भी बढ़ेगी। इनमें वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी और अस्पताल परिचारक के पद स्वीकृत हुए हैं। तकनीकी और प्रशासनिक पद भी बढ़ाए गए हैं। दो सितंबर को चिकित्सा शिक्षा विभाग में विशेष सचिव कृतिका शर्मा ने भर्ती संबंधी आदेश जारी कर दिया है। शासन ने साफ किया है कि भर्ती में आरक्षण नियमों का पालन होगा। वेतन और भत्ते संस्थान के नियमों के अनुसार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed