UP Police Bharti: होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा, सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी; यहां देखें परिणाम
UP Police Constable Recruitment: पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी खबर है। भर्ती बोर्ड होली पर युवाओं को तोहफा दिया है। भर्ती बोर्ड ने सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती को लेकर बड़ी खबर है। भर्ती बोर्ड होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। आज यानी गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे सिपाही भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दो घंटे पहले कांस्टेबल भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी। इसके बाद 13 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे बोर्ड अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 का अंतिम परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी लिंक पर अपना परीक्षाफल देख सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः- UP News: संसद भवन में गूंजा रेल परियोजना का मुद्दा, सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सरकार के सामने दागे सवाल
सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा बीते वर्ष 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को संपन्न हुई थी। परीक्षा के बाद अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंको (नार्मलाइज स्कोर) के श्रेष्ठताक्रम एवं आरक्षण के लम्बवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार अंतिम परिणाम जारी किया गया है।
विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष चयनित 60,244 अभ्यर्थियों की समेकित एवं श्रेणीवार चयन सूचियां एवं तत्संबंधी विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। बोर्ड ने सभी प्रतिभागियों को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शितापूर्ण भर्ती परीक्षा को आयोजित करने में सहयोग के आभार व्यक्त किया है। साथ ही एवं होली की शुभकामनाएं भी दी है। सफल अभ्यर्थियों को बोर्ड हार्दिक बधाई देता है।
यहां देखें परीक्षाफल
अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर जारी लिंक tcp24.com/uppbpbcst23/ho… पर देख सकते हैं।
| क्षैतिज आरक्षण की कट आफ | ||||||||
| क. सं. | श्रेणी | पदों की संख्या | चयनित अभ्यर्थियों की संख्या | लम्बवत आरक्षण की कट ऑफ | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित श्रेणी की कट ऑफ | भूतपूर्व सैनिक की कट ऑफ | होमगार्ड श्रेणी के अभ्यर्थियों की कट आफ | महिला श्रेणी के अभ्यर्थियों की कट आफ |
| 1 | अनारक्षित | 24102 | 24102 | 225.75926 | 93.44588 | 114.44987 | - | 212.11992 |
| 2 | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 6024 | 6024 | 209.26396 | - | - | - | 193.20711 |
| 3 | अन्य पिछड़ा वर्ग | 16264 | 16264 | 216.58607 | - | 80.32114 | - | 200.95709 |
| 4 | अनुसूचित जाति | 12650 | 12650 | 196.17614 | - | - | - | 180.09816 |
| 5 | अनुसूचित जन जाति | 1204 | 1204 | 170.03020 | - | - | - | 146.62768 |
| योग | 60244 | 60244 | ||||||
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.