फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recovery in the parking lot contractor offering over contract

ठेका खत्म, फिर भी ठेकेदार करा रहे पार्किंग में वसूली

Tue, 17 Jun 2014 08:44 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Jun 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
recovery in the parking lot contractor offering over contract

एलडीए की हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग सहित राजधानी की 17 पार्किंग केंद्रों पर ठेके की अवधि सोमवार को समाप्त हो गई।

विज्ञापन


प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इन सारी पार्किंग पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उनसे वसूली शुरू करवा दी गई है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण कर्मचारी यूनियन का आरोप है कि ऑन रिकॉर्ड किसी भी कर्मचारी को पार्किंग स्थलों पर तैनात नहीं किया गया है। आरोप है कि पुराने ठेकेदार ही यहां वसूली कर रहे हैं।

एलडीए को एक निर्धारित शुल्क देकर बाकी रुपया ठेकेदार की जेब में जा रहा है, जिसमें एलडीए के अधिकारी मिले हुए हैं। एलडीए ने पार्किंग का शुल्क न बढ़ा कर जनता को राहत दी, मगर सिंडीकेट को ये नहीं भाया।
विज्ञापन


इसी वजह से ठेकेदारों ने मिल कर राजधानी की सबसे बड़ी हजरतगंज की मल्टीलेवल पार्किंग का ठेका ही नहीं डाला था। 15 जून तक ठेकेदार के हवाले रहने के बाद सोमवार को पार्किंग एलडीए के हवाले कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजे की बात यह है कि, 25 में से 17 पार्किंग का ठेका ठेकेदारों ने लिया ही नहीं। दूसरी ओर, एलडीए कर्मचारी यूनियन का आरोप है कि अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच की यह मिलीभगत है।

ठेकेदार औने-पौने शुल्क पर ठेके चाहते हैं, इसलिए वे ठेका नहीं डाल रहे हैं। मगर हम खुद ही ठेका संचालित कर सकते हैं। एलडीए के रेंट विभाग के अधिकारी रविप्रकाश अवस्थी ने बताया कि जितने भी ठेके अब ठेकेदारों के पास नहीं हैं।

वहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर वसूली शुरू करा दी गई है। जब तक नए ठेकेदार नहीं अलॉट होंगे, कर्मचारी ही वसूली करेंगे। लविप्रा कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हाथ व्यवस्था दी गई तो प्राधिकरण को लाखों रुपये की आमदनी होगी।


कर्मचारी बहुत ही आराम से पार्किंग संभाल सकते हैं। किसी भी कर्मचारी की पार्किंग में ड्यूटी नहीं लगाई गई है। कागजों को जांचा जा सकता है। ठेकेदारों के लोग कुछ धन प्राधिकरण के अधिकारियों को देकर बाकी पैसा अपनी जेब में रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed