फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recounting controversy: Auditorium opens on third day

रिकाउंटिंग विवाद : तीसरे दिन खुला सभागार

Sat, 01 Nov 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Recounting controversy: Auditorium opens on third day
अमेठी। बार एसोसिएशन के चुनाव में रिकाउंटिंग को लेकर छिड़ा विवाद तीसरे दिन भी शांत नहीं हुआ। शुक्रवार को बार सभागार की सील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवमंगल तिवारी की देखरेख में खोली गई। सभागार बंद होने से तहसील परिसर के कुछ कमरों में बिजली आपूर्ति बाधित थी। इसके साथ ही कई अधिवक्ताओं का बस्ता भी सभागार के अंदर रखा हुआ था। इस वजह से अध्यक्ष की मौजूदगी में सील हटाकर सभागार को खोला गया।
विज्ञापन




सभागार खुलने के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एडवोकेट सदाशिव पांडेय ने अंदर स्थित एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन की अलमारी को अपने हस्ताक्षर और सील के साथ बंद कर दिया। बताया गया कि इसी अलमारी में चुनाव के बैलेट पेपर रखे गए हैं। सदाशिव पांडेय ने कहा कि जब तक निष्पक्ष रूप से पुनर्गणना नहीं कराई जाएगी, तब तक वे इस अलमारी को नहीं खुलने देंगे। उनका आरोप है कि मतगणना के दौरान गड़बड़ी कर दो वोटों के अंतर से नतीजा बदला गया है।
विज्ञापन



एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट दयाशंकर शुक्ल की तबीयत दो दिनों से खराब है, जिसके चलते वे तहसील नहीं पहुंच सके। अधिवक्ताओं का कहना है कि चेयरमैन की मौजूदगी में ही किसी भी निर्णय पर आगे बढ़ना उचित होगा। उन्होंने ही पहले यह आश्वासन दिया था कि प्रत्याशी सदाशिव पांडेय की संतुष्टि के बाद ही शपथ ग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बीच बार परिसर में अधिवक्ताओं की भीड़ बनी रही। सदाशिव पांडेय अपने रुख पर कायम हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को हुए बार एसोसिएशन चुनाव में एडवोकेट दिनेश सिंह ने मात्र दो वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी। उन्हें 73 वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट सदाशिव पांडेय को 71 वोट प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही मतगणना में धांधली के आरोप लगने से एसोसिएशन का माहौल गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed