{"_id":"5f7f6e6a8ebc3e9b9d117dab","slug":"record-viewership-of-lu-you-tube-channel-lko-city-news-lko544268969","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि के यू-ट्यूब चैनल के 06 महीने में रिकॉर्ड वीवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि के यू-ट्यूब चैनल के 06 महीने में रिकॉर्ड वीवर
विज्ञापन
लविवि के यू-ट्यूब चैनल के छह महीने में रिकॉर्ड व्यूअर
पूरे देश में एक लाख से अधिक लोगों ने इसे देखा
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल को मात्र छह महीने में काफी सफलता मिली है। चैनल ने मात्र छह महीने के रिकॉर्ड समय में आवश्यक 4000 घंटे की व्यूअरशिप पूरी कर ली है। यहां तक कि मुद्रीकरण के लिए आवश्यक न्यूनतम सब्सक्राइबर संख्या से छह गुना ज्यादा सब्सक्राइबर इकट्ठा करने में भी सफल रहा है। साथ ही इसने यू-टयूब के मुद्रीकरण पार्टनर कार्यक्रम की सभी शर्तों को पूरा कर लिया है।
विवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि चैनल में अपलोड किए गए 70 वीडियो को एक लाख 08 हजार से अधिक लोगों ने देखा है। पूरे देश में 69 लाख से अधिक इम्प्रैशन के साथ देश भर के लोगों द्वारा इसे एक्सेस किया गया है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय द्वारा विश्वविद्यालय के आधिकारिक चैनल को न केवल संस्थान के अनुसंधान और शिक्षा उत्पादन को प्रसारित करने के लिए एक वैश्विक मंच बनाने के लिए, लखनऊ विश्वविद्यालय के ब्रांड का प्रदर्शन करने के लिए शुरू किया गया था।
पिछले छह महीनों में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा विवि के दो वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रमों में किए गए संबोधन, उप मुख्यमंत्री प्रो. दिनेश शर्मा के व्याख्यान और विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वेबिनार में कई प्रख्यात वक्ताओं के भाषण और कुलपति प्रो. राय के सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर दर्शकों के साथ बातचीत को आधिकारिक चैनल में अपलोड किया गया है। जिसे काफी देखा-सुना गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चैनल ने विश्वविद्यालय के ध्वजारोहण और स्वतंत्रता दिवस समारोह की पहली लाइव स्ट्रीम का आयोजन भी किया। विश्वविद्यालय के पहले वीडियो सांस्कृतिक पत्रिका के साथ-साथ सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओं और प्रवेश संबंधी घोषणाओं को भी विद्यार्थियों तक पहुंचाया है। विश्वविद्यालय के अपने स्वयं के एलएमएस स्लेट से संबंधित सभी अनुदेशात्मक वीडियो भी चैनल पर उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग के पास अपने स्वयं के यू-ट्यूब चैनल हैं। साथ ही छात्रों के मुद्दों के त्वरित निवारण के लिए ट्विटर अकाउंट भी हैं।