फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   record girl anshika will be awarded in bhopal on an international platform

भोपाल में सम्मानित होगी रिकॉर्ड गर्ल अंशिका, छह मिनट में सुनाती है 600 जिलों के नाम

Wed, 13 Mar 2019 08:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Mar 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
record girl anshika will be awarded in bhopal on an international platform
अंशिका - फोटो : amar ujala
छह मिनट में देश के छह सौ जिलों के नाम सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान पाने वाली मेधावी अंशिका मिश्रा को 15 मार्च को मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित इंडो वियतनाम के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा में कक्षा तीन की छात्रा अंशिका मिश्रा पढ़ने में मेधावी है। उसे देश के सभी प्रदेशों, उनकी राजधानी व देश के समस्त जिलों के नाम जुबानी याद हैं। वह फर्राटे के साथ इन नामों को सुनाती है। उसकी इस प्रतिभा को देखने के लिए पिछले वर्ष 24 नवंबर को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम जिले में आई थी। 
विज्ञापन

टीम के सामने अंशिका ने महज छह मिनट 26 सेकेंड में देश के छह सौ जिलों के नाम सुनाकर रिकॉर्ड बनाया था। इस उपलब्धि पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने उसे सम्मानित कर प्रमाणपत्र प्रदान किया था। अब इस तरह के रिकॉर्ड्स बनाने वालों को इंडो वियतनाम के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया जाना है। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed