फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Record 86 percent front line worker get vaccinated

शहर में पहली बार टूटा रिकार्ड, 86 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर को लगा टीका

Fri, 19 Feb 2021 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Record 86 percent front line worker get vaccinated
सिविल अस्पताल में पुलिसकर्मी कोरोना का टीका लगावाने के लिये लाइन में लगे खड़े हुए।
राजधानी में बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 86 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। दूसरे चरण के टीकाकरण के अंतर्गत फ्रंट लाइन वर्कर को वैक्सीन लगाई गई। 21 केंद्र पर 86 बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन

इसमें 10428 को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय था। टीकाकरण सुबह नौ बजे शुरू हुआ। करीब 8981 फ्रंट लाइन वर्कर टीका लगवाने पहुंचे।
अफसरों ने बताया कि 9703 वर्कर को कोविशील्ड वैक्सीन लगनी थी। इसमें से 8032 वर्कर ने वैक्सीन लगवाई। जबकि 725 को कोवैक्सीन लगाई जानी थी, पर वहां 949 फ्रंटलाइन वर्करों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

संख्या बढ़ने का कारण यह रहा कि साथ में छूटे हुए फ्रंट लाइन वर्कर को भी शामिल किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों से टीकाकरण के बेहतर नतीजे सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल में लक्ष्य के सापेक्ष ढाई गुना से अधिक टीकाकरण
सिविल अस्पताल में लक्ष्य के सापेक्ष ढाई गुना से अधिक टीकाकरण हुआ। यहां दो बूथ पर 250 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था जबकि 702 फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया गया।
लोहिया संस्थान में पहली बार मिला लक्ष्य
लोहिया संस्थान में पहली बार टीकाकरण का लक्ष्य को पार कर लिया। संस्थान प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश ने बताया कि तय लक्ष्य 625 के सापेक्ष 627 लोगों को टीका लगाया गया।
केंद्रों पर उमड़ी भीड़, भूले सामाजिक दूरी
टीकाकरण में खासी भीड़ उमड़ने से कई जगह सामाजिक दूरी का प्रोटोकॉल टूटता नजर आया। अलीगंज सीएचसी में सूची में मिलान से लेकर बूथ तक भीड़ के चलते स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने में परेशानी आई। सिविल में पुलिसकर्मियों ने लाइन में लगकर टीका लगवाया। उधर, गैर जनपद का फॉर्मूला फेल होने से कई फ्रंट लाइन वर्कर्स को लौटना पड़ा। केजीएमयू में सबसे अधिक बूथों पर टीका लगा। पुलिसकर्मियों व सिविल डिफेंस के लोगों के साथ 23 वाहिनी पीएसी के जवानों ने टीका लगवाया। इनमें कई के नाम मुरादाबाद से पोर्टल पर चढ़ाए गए थे। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को तीन से चार घंटे तक बिठाए रखा गया। इनमें से कई को टीका नहीं लग सका।

पुलिस लाइन से भेजा मेसेज, पोर्टल से नाम गायब
पुलिस लाइन से संबद्ध पुलिसकर्मियों को केजीएमयू व बलरामपुर में टीकाकरण का मेसेज मिला था, लेकिन पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो उनका नाम पोर्टल पर नहीं मिला। पुलिसकर्मियों ने मेसेज दिखाया तो बताया गया कि उन्हें कोविन पोर्टल की जगह पुलिस लाइन से मेसेज भेजा गया था। ऐसे में इन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed