फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   record 66 patient found in lko

राजधानी में टूटा रिकॉर्ड, पूर्व मंत्री सहित 66 मिले कोरोना पॉजिटिव, पीएसी के 43 जवान, आठ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
record 66 patient found in lko
लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई सहित 66 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पांच महिलाएं, 43 पीएसी जवान, आठ हेल्पलाइन कर्मचारी, दो परिवारीजन और तीन पत्रकार शामिल हैं। राजधानी में अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 18 अप्रैल को 56 लोग पॉजिटिव मिले थे। अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 716 हो गई है। इसमें 513 लोग राजधानी के मूल निवासी हैं। राजधानी में जून की शुरुआत से ही मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। हेल्पलाइन कर्मचारियों के बाद अब पीएसी के जवानों ने इस ग्राफ को तेजी से बढ़ा दिया है। मंगलवार को मिले मरीजों में 43 पीएसी के जवान हैं। बताया जाता है कि सात जून को 47 वीं वाहिनी पीएसी के जवानों की बटालियन गाजियाबाद से लखनऊ पहुंची थी। बटालियन में 100 से ज्यादा जवान हैं। पिछले दिनों पीएसी के दो जवान पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद जांच कराई गई तो 43 जवान संक्रमित मिले हैं। बटालियन के संपर्क में आने वाले 60 अन्य लोगों की भी जांच कराई गई। अब तक 89 हेल्पलाइन कर्मी व परिवारीजन पॉजिटिव सीएम हेल्पलाइन के आठ कर्मचारियों और उनके दो परिवारीजनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 89 हो गई है। मंगलवार को पॉजिटिव मिले हेल्पलाइन कर्मचारियों में एक बीकेटी के रूदही गांव का निवासी है तो दूसरा बरगदी गांव का है। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिलने पर सीएचसी बीकेटी के प्रभारी डॉ. केडी मिश्रा ने घर वालों को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। बुधवार को इनकी जांच कराई जाएगी। आलमबाग के तीन संक्रमित आलमबाग के अमरुदिया बाग के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस परिवार का एक सदस्य पहले पॉजिटिव पाया जा चुका है। इसी तरह अंसल एपीआई में रहने वाले दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक आईआईएम रोड निवासी व एक कुर्सी रोड निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। व्यापारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव ठाकुरगंज के सआदतगंज निवासी एक व्यापारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कारोबारी ने बुखार होने पर प्राइवेट पैथोलॉजी में जांच कराई थी। इसी तरह लोहिया संस्थान के एक मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। तीन पत्रकारों की रिपोर्ट पॉजिटिव एक चैनल के संचालक की रिपोर्ट दो दिन पहले पॉजिटिव आई थी। वह गोमती नगर के निवासी हैं। डालीबाग स्थित कार्यालय में काम करने वाले इस चैनल के तीन अन्य लोगों की भी जांच कराई गई, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 716 राजधानी के मूल निवासियों की संख्या 513 दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या 9 ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 340
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed