फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reconstruction of dilapidated canal culvert begins

Lucknow News: नहर की जर्जर पुलिया का पुनर्निर्माण शुरू

Tue, 28 Oct 2025 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 Oct 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Reconstruction of dilapidated canal culvert begins
नगराम-निगोहां मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पुलिया का निर्माण शुरू।
नगराम। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का प्रयास रंग लाया है। किसानों की मांग पर सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों ने नहर की पुलिया का पुनर्निर्माण शुरू करा दिया है। इससे आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन


नगराम-निगोहां मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास नहर की जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग पर बीते 30 मई को राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों व सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अभियंताओं के बीच वार्ता हुई थी। सहायक अभियंता के लिखित आश्वासन के बाद शारदा नहर लखनऊ डिवीजन ने सोमवार को नगराम-निगोहां सड़क मार्ग पर स्थित पुलिया के पुननिर्माण शुरू कर दिया। भूमि पूजन किसान मजदूर संगठन के मंडल महामंत्री हरिपाल वर्मा ने किया।
विज्ञापन


जूनियर इंजीनियर महेश ने बताया कि नगराम-निगोहां मार्ग पर लालगंज रजवाहा पर पेट्रोल पंप के पास सड़क के मुकाबले पुलिया संकरी थी, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही थी। कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री देवकली पासी संगठन के जिला महामंत्री रामसिंह, इमरान मंसूरी, राजेश कुमार, राम प्रकाश, सरोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed