फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recognition of 2682 madarsas to be cancelled.

2682 मदरसों पर गिरी योगी सरकार की गाज, मान्यता होगी रद्द

Tue, 17 Oct 2017 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Oct 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
Recognition of 2682 madarsas to be cancelled.
demo pic

मदरसा बोर्ड के वेब पोर्टल पर अपना विवरण अपलोड न करने वाले 2682 मदरसों की मान्यता रद्द की जाएगी। ब्योरा अपलोड करने की अंतिम तिथि रविवार को समाप्त हो गई। वेब पोर्टल पर विवरण अपलोड करने वाले 16 हजार 461 मदरसों को ही मान्यता और अनुदान का हक होगा।

विज्ञापन


मदरसा शिक्षा परिषद ने मदरसों के फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए वेब पोर्टल madarsaboard.upsdc.gov.in बनवाया था। इस पर तहतानियां, फौकानियां, आलिया और उच्च आलिया स्तर के सभी 19143 मदरसों को अपनी पूरी जानकारी देनी थी। इसमें शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्रों के विवरण के अलावा भवन का फोटो और कक्षों की माप का विवरण और आधार की डिटेल शामिल थी।
विज्ञापन


विवरण ज्यादा होने और वेब पोर्टल में आ रही दिक्कतों को देखते हुए मदरसा बोर्ड ने इसकी 15 सितंबर से बढ़ाकर पहले 30 सितंबर और फिर 15 अक्तूबर कर दी थी। इसके बावजूद 16,461 मदरसों ने ही विवरण वेब पोर्टल पर अपलोड किया है। 2,682 हजार मदरसे डेटा अपलोड नही कर सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन किया जाना है वेतन का भुगतान

Recognition of 2682 madarsas to be cancelled.
प्रतीकात्मक फोटो

नए नियमों के मुताबिक अनुदानित मदरसों के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वित्तीय विवरण ऑनलाइन हासिल होने के बाद खातों के सत्यापन कर उन्हें वेतन का भुगतान ऑनलाइन किया जाना है। जिला स्तर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हर महीने मदरसों को अनुदान का भुगतान भी पोर्टल पर ही ऑनलाइन करेंगे।

ऐसे में वेब पोर्टल पर विवरण न देने वाले मदरसों को सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल पाएगा। मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार राहुल गुप्ता ने बताया कि जिन मदरसों ने वेब पोर्टल पर विवरण अपलोड कर दिया है उन्हें ही बोर्ड मान्यता देगा।

16461 मदरसों के कुल 32,483 शिक्षकों का डेटा आधार लिंक के साथ अपलोड हुआ है। इनमें से 8 हजार 457 शिक्षक अनुदानित मदरसों के और 23 हजार 540 मदरसा आधुनिकीकरण योजना के शिक्षक हैं। प्रदेश के सभी 560 अनुदानित मदरसों ने अपना विवरण अपलोड कर दिया है। वेब पोर्टल पर विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि अब नहीं बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed