{"_id":"5f93e6c307a7166d1051820d","slug":"recognition-of-105-itis-for-not-meeting-standards-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में मानक पूरे न करने पर 105 आईटीआई की मान्यता खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश में मानक पूरे न करने पर 105 आईटीआई की मान्यता खत्म
Sat, 24 Oct 2020 02:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 24 Oct 2020 02:03 PM IST
सार
- - केंद्र सरकार के प्रशिक्षण महानिदेशालय ने जारी किया आदेश
विज्ञापन
आईटीआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में मानक पूरे न करने पर 105 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की मान्यता खत्म कर दी गई है। कौशलता विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत प्रशिक्षण महानिदेशालय ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। प्रशिक्षण महानिदेशालय के आदेश में कहा गया है कि सत्र 2020 से इनकी संबंद्धता खत्म की गई है।
विज्ञापन
यानी, सत्र 2020 से इनमें प्रवेश नहीं लिए जा सकेंगे। ये आईटीआई तीन साल (वर्ष 2022 तक) के लिए डिबार किए गए हैं। तीन साल के बाद यह आईटीआई संबंद्धता के लिए पुन: आवेदन कर सकती हैं। बशर्ते, ये संस्थान उस समय निर्धारित मान्यता के मानकों को पूरा करते हों।
विज्ञापन