फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recognition of 105 industrial training institutes ended 

मानक पूरे न करने पर 105 आईटीआई की मान्यता खत्म, आदेश जारी

Sat, 24 Oct 2020 01:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 24 Oct 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
recognition of 105 industrial training institutes ended 
आईटीआई - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में मानक पूरे न करने पर 105 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की मान्यता खत्म कर दी गई है। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के प्रशिक्षण महानिदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इनमें लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या और अंबेडकरनगर जिलों की भी 10 आईटीआई शामिल हैं।
विज्ञापन


जो विद्यार्थी पहले से इनमें प्रशिक्षण ले रहे हैं, उनका प्रशिक्षण जारी रहेगा। इसे पूरी कराने की जिम्मेदारी इन आईटीआई की ही होगी। आदेश में कहा गया है कि सत्र 2020 से इनकी संबद्धता खत्म की गई है। यानी, सत्र 2020 से इनमें प्रवेश नहीं लिए जा सकेंगे। ये आईटीआई 3 साल (वर्ष 2022 तक) के लिए डिबार किए गए हैं। इसके बाद ये आईटीआई संबद्धता के लिए पुन: आवेदन कर सकती हैं। बशर्ते, ये संस्थान उस समय निर्धारित मान्यता के मानकों को पूरा करते हों। 
विज्ञापन


इनकी मान्यता खत्म 
बाराबंकी : एचडब्ल्यू शाह प्राइवेट आईटीआई मेला ग्राउंड देवा शरीफ
अयोध्या : श्रीराम चंद्रा प्राइवेट आईटीआई व कौशल्या देवी स्मारक प्राइवेट आईटीआई रामनगर अमावा सूफी। अम्बेडकरनगर : त्रिभुवन प्राइवेट आईटीआई, गोपालपुर
लखनऊ : एसवीपी प्राइवेट आईटीआई आदिल नगर, माइक्रोसॉफ्ट कम्प्यूटर सेंटर चारबाग, एमए एकेडमी एंड एजुकेशन प्राइवेट आईटीआई, अमीनाबाद, जी. टेक प्राइवेट आईटीआई कुमारपुरम न्यू पारारोड राजाजीपुरम, मंगलम इन्फोटेक प्राइवेट आईटीआई विशाल खंड गोमतीनगर, शाश्वत इंस्टीट्यूट पैरामेडिकल एंड नर्सिंग एंड वोकेशनल प्राइवेट आईटीआई कानपुर-रायबरेली हाईवे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed