{"_id":"cb5476be2bbd0c0103e6df63497aedf9","slug":"recognition-can-be-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश न माना तो खत्म हो जाएगी मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश न माना तो खत्म हो जाएगी मान्यता
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Sun, 01 Dec 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन पंजीकरण की अनिवार्यता के बाद भी प्रदेश के 141 स्कूलों के प्रबंधकों अपने संस्थानों का पंजीकरण नहीं कराया।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद स्कूल प्रबंधकों के इस रवैये को लेकर खफा है।
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद शकुंतला देवी यादव ने इन स्कूलों को चेतावनी दी है कि 10 दिसंबर तक कक्षा 9 और 11 के छात्रों के पंजीकरण का ब्यौरा बोर्ड परीक्षा कार्यालय को न दिया गया तो उनकी मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने की नित नए कवायद कर रहा है।
इसके लिए इस बार कक्षा 9 और 11 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण कराने की व्यवस्था लागू की गई थी।
पंजीकरण की अंतिम तिथि एक अक्तूबर थी। प्रदेश में 61,51,000 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण तो कराया गया, लेकिन 141 स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया।
विज्ञापन
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय ने इसकी समीक्षा में पाया कि इन कॉलेजों ने पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सिस्टम को खोला तक नहीं।
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को इस संबंध में आदेश भेजा है कि संबंधित कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को इस संबंध में नोटिस भेज दी जाए कि वह 10 दिसंबर तक स्थिति साफ कर दें।
विज्ञापन
इसमें किसी तरह की लापरवाही पर उनकी मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)