{"_id":"5896cae54f1c1b4a40e8397d","slug":"recharge-shop-selling-girls-mobile-numbers-to-boys","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिचार्ज शॉप पर बेचे जा रहे हैं लड़कियों के नंबर, सुंदरता के हिसाब से लग रहे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिचार्ज शॉप पर बेचे जा रहे हैं लड़कियों के नंबर, सुंदरता के हिसाब से लग रहे दाम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 05 Feb 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल रिचार्ज शॉप पर युवतियों के सेलफोन नंबर बेचे जा रहे हैं। युवती जितनी खूबसूरत, उसका मोबाइल नंबर उतना ही मंहगा। यह सनसनीखेज खुलासा वीमेन पावर लाइन में बीते दिनों पकड़े गए शोहदों ने किया तो अधिकारियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
शोहदों ने बताया कि रिचार्ज की दुकान पर युवती के रंग-रूप और खूबसूरती के आधार पर नंबर के दाम लगाए जाते हैं। एक मोबाइल नंबर की कीमत 50 से 500 रुपये तक वसूली जाती है। वीमेन पावर लाइन के आईजी नवनीत सिकेरा ने बताया कि छेड़छाड़ की शिकायतों पर बीते कुछ दिनों के दौरान पकड़े गए शोहदों से पूछताछ में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
छह से अधिक शोहदों ने बताया कि उन्होंने लड़कियों के मोबाइल नंबर रिचार्ज शॉप से लिए थे। छात्राएं और युवतियां जिन मोबाइल शॉप से फोन रिचार्ज कराती हैं, वहां उनके नंबर नोट कर लिए जाते हैं। इसके बाद यह नंबर शोहदों को बेच दिए जाते हैं।
विज्ञापन
शोहदों को मिल रहे हैं बिना आईडी के नंबर
डेमो पिक
- फोटो : getty images
लड़की जितनी ज्यादा खूबसूरत होती है, उसके मोबाइल नंबर की कीमत भी उतनी ही होती है। रिचार्ज शॉप से ही शोहदों को बिना आईडी या फर्जी आईडी के सिमकार्ड भी उपलब्ध कराए जाते हैं। इन सिमकार्ड से शोहदों को छेड़छाड़ का लाइसेंस मिल जाता है।
चूंकि, सिमकार्ड पर उनकी आईडी नहीं लगी होती है इसलिए शोहदे लड़कियों को फोन कॉल्स और अश्लील मैसेज भेजने के साथ ही वॉट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट व अश्लील फोटो भी भेजते हैं। यह मोबाइल नंबर लड़कियों से दोस्ती के नाम पर बेचे जाते हैं।
आईजी ने कहा कि इस जानकारी के बाद ऐसी रिजार्च शॉप को चिह्नित किया जा रहा है जो लड़कियों के मोबाइल नंबर बेचती हैं। उन्होंने युवतियों और महिलाओं से ऑनलाइन रिचार्ज कराने का भी सुझाव दिया है।