फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rebellion in samajwadi Party before zila panchayat chief election.

यूपी: जिपं अध्यक्ष चुनाव से पहले कई जिलों में सपा में घमासान, बागपत जिलाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित

Sat, 19 Jun 2021 12:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Jun 2021 12:22 PM IST
सार

यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। इसके साथ ही सपा में वरिष्ठ नेताओं के बगावती सुर तेज हो गए हैं।

विज्ञापन
Rebellion in samajwadi Party before zila panchayat chief election.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले सपा में कई जिलों में घमासान मचा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बगावत के सुर तेज हो गए हैं। ऐसी स्थिति में पार्टी हाईकमान ने अब कड़ा रुख अपनाया है। बागपत में सपा जिलाध्यक्ष को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कई नेताओं को चेतावनी भी दी गई है। वहीं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की बेटी ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन


पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार तय करने का निर्देश दिया है। अब तक करीब 25 उम्मीदवार घोषित भी हो चुके हैं। इस घोषणा के बाद बाद कई जिलों में गुटबाजी तेज हो गई। इसे देखते हुए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने कई जिलों के जिला पंचायत सदस्यों की परेड भी कराई जा चुकी है। कुछ जिलों के विधायकों एवं पूर्व विधायकों को बुलाकर समझाया गया है।
विज्ञापन


आपसी खींचतान रोकने के लिए सभी जिलों में समन्वय समिति भी बनाई गई है। यह समिति अध्यक्ष पद के दूसरे दावेदारों को भविष्य में समायोजित करने का आश्वासन देकर मना रही है। इसके बाद भी बगावत के सुर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी वजह से शुक्रवार को बागपत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओंकार यादव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष किरण पाल उर्फ बिल्लू प्रधान को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप लगे हैं। सूत्रों का कहना है कि जौनपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, फिरोजाबाद सहित आठ जिलों के पूर्व विधायकों एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं को चेतावनी दी गई है। इनमें से कुछ को प्रदेश कार्यालय में भी तलब किया गया था। जल्द कुछ और पार्टी नेताओं पर भी कार्रवाई के संकेत मिले हैं।

सपा दिग्गज की बेटी भाजपा की उम्मीदवार

सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की बेटी मोनिका यादव को फर्रुखाबाद में भाजपा ने अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। छह बार से विधायक रहे नरेंद्र सैफई परिवार के खास लोगों में गिने जाते रहे हैं। मोनिका ने दो दिन पहले सपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed