फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reasons of being on backfoot for congress

ये हैं वो कारण जिनसे हो रही है कांग्रेस की दुर्दशा

Thu, 15 May 2014 10:38 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 May 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
reasons of being on backfoot for congress

चुनाव नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं लेकिन कांग्रेस के पास बेहतर परिणाम के लिए कोई कारण भी नहीं है। देखें वो कारण जिसने कांग्रेस की प्रदेश में दुर्दशा कर दी।

विज्ञापन


इस बार आम चुनाव में कांग्रेस की लय-चाल शुरू से ही बिगड़ी नजर आई। विरोधियों के हमलों के आगे वह टिक नहीं सकी और मुकाबले से बाहर नजर आई।

रायबरेली को छोड़ दिया जाए तो किसी भी सीट पर कांग्रेस मजबूती से खड़ी नहीं दिखाई दी।

यहां तक कि राहुल गांधी तक को अपनी परंपरागत सीट अमेठी को बचाने के लिए पहली बार मतदान के दिन क्षेत्र में घूम-घूमकर बूथ मैनेजमेंट तक संभालना पड़ा। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की साख दांव पर लगी है।
विज्ञापन

भाजपा ने किया बाहर

reasons of being on backfoot for congress

2009 के चुनाव में 22 सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक पांच से आठ सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

एग्जिट पोल के रुझानों से पार्टी के दिग्गज नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं।

इन हालातों के लिए कांग्रेस खुद ही जिम्मेदार है, क्योंकि वह विरोधियों, खासकर भाजपा की चुनावी रणनीति को समझ नहीं पाई और पार्टी के रणनीतिकार जब तक कोई काट तलाशते, भाजपा कई कदम आगे निकल चुकी थी।

चुनावी तैयारियों में पिछड़े

reasons of being on backfoot for congress

भाजपा, सपा व बसपा जहां चुनाव का ऐलान होने के काफी पहले से ही चुनावी तैयारियों में जुटे थे और लोकसभा क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करके रणनीति बनाने में लगे थे, वहीं यूपी कांग्रेस हाथ पर हाथ धरे बैठी थी।

चुनाव के ऐलान से ठीक पहले कांग्रेस हरकत में आई लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

प्रत्याशियों के नाम तय करने से लेकर अन्य तैयारियों में शुरुआती दौर से पिछड़ना आखिरकार पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

विज्ञापन

ध्रुवीकरण की आस

reasons of being on backfoot for congress

दरअसल भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस के रणनीतिकार यह गलतफहमी पाल बैठे कि मुस्लिम वोटरों का पार्टी के पक्ष में ध्रुवीकरण हो जाएगा।

लेकिन, मुस्लिम मतों का बंटवारा हो जाने से पार्टी की रणनीति धरी रह गई। इतना नहीं मुस्लिम वोटों के छिटकने के साथ ही कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक भी भाजपा और सपा की ओर चला गया, जिससे पार्टी को खासा नुकसान होता दिखाई दे रहा है।

मुस्लिम वोटों के लालच में कांग्रेस अपने परंपरागत वोट बैंक को भी सहेजकर नहीं रख पाई।

बचाव ही करती रही कांग्रेस

reasons of being on backfoot for congress

चुनाव की घोषणा से पहले ही नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने कांग्रेस पर तीखे हमले शुरू कर दिए थे। अंतिम चरण के चुनाव तक मोदी और उनकी टीम कांग्रेस खास तौर पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमलावर रही।


ईंट का जवाब पत्थर से देने की रणनीति अपनाने के बजाय कांग्रेसी सूरमा बचाव की मुद्रा में दिखाई दिए। सोनिया और राहुल भी भाजपा को जोरदार जवाब देने में सफल नहीं रहे जितने जोरदार तरीके से मोदी ने उन पर हमले बोले।

तीसरे चरण के बाद रायबरेली और अमेठी में मोर्चा संभालने पहुंची प्रियंका वाड्रा ने जरूर कुछ तेवर दिखाए लेकिन तब तक काफी देर चुकी थी।

पार्टी में नहीं दिखी एकजुटता

reasons of being on backfoot for congress

प्रदेश कांग्रेस के कमजोर मैनेजमेंट का खामियाजा भी उसे उठाना पड़ा। चुनाव प्रचार अभियान से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक का काम प्रत्याशियों को ही संभालना पड़ा, संगठन का दम-खम नहीं दिखाई दिया।

लखनऊ जैसे कुछ चुनिंदा क्षेत्रों को छोड़ दें तो ज्यादातर सीटों पर संगठन की कोई भूमिका ही नहीं दिखाई दी।

प्रदेश कमेटी से लेकर स्थानीय स्तर तक नेताओं की आपसी खींचतान और उठापटक के चलते कांग्रेस संगठन के दम पर कहीं लड़ती हुई नहीं दिखाई दी।

प्रचार तंत्र भी कमजोर

reasons of being on backfoot for congress

एक तरफ भाजपा सोशल मीडिया से लेकर गांवों तक आक्रामक तरीके से प्रचार अभियान चलाती रही तो दूसरी ओर कांग्रेस फिसड्डी साबित हुई।

कहने को तो पार्टी मुख्यालय पर वार रूम बनाया गया लेकिन वह भी महज हिसाब-किताब तक सीमित रहा। कौन सा स्टार कैंपेन के लिए कहां पहुंच रहा है, उसे कब कौन सा विमान या हेलीकॉप्टर मुहैया कराना है, इसी की चिंता करता रहा।

आंकड़ों के हिसाब से तो कांग्रेस की 490 जनसभाएं हुई। सोनिया गांधी ने आठ तो राहुल ने 30 जनसभाएं व रोड शो करके हवा बनाने की कोशिश की, लेकिन यह बहुत प्रभावी साबित नहीं हुआ।

अभी नेतृत्व की तलाश

reasons of being on backfoot for congress

सबसे दिलचस्प यह कि इस लोकसभा चुनाव में यूपी कांग्रेस का नेतृत्व करने वाला कोई नहीं था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री खुद फैजाबाद से चुनाव लड़ रहे थे।

इसलिए किसी अन्य प्रत्याशी के क्षेत्र में जाने का वक्त ही नहीं निकाल पाए। रही बात प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री की तो उन्हें अमित शाह के जवाब में कांग्रेस ने यूपी की कमान सौंपी थी।

चुनाव के पहले तो मिस्त्री कोई करिश्मा दिखा नहीं सके, चुनाव आया तो उन्हें दिल्ली में प्रत्याशियों के चयन के काम में लगा दिया। प्रत्याशी चयन करते-करते वह खुद मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वड़ोदरा चले गए और चुनाव के वक्त यूपी कांग्रेस भगवान भरोसे हो गई।

न अध्यक्ष, न प्रभारी। अविनाश पांडेय को प्रभारी बनाकर भेजा तो गया लेकिन उनके पास ऐसी कोई जादू की छड़ी नहीं थी जो कांग्रेस को रातोंरात खड़ा करके मुकाबले में ला देते।

खूब रही एंटी एंकेंबेंसी

reasons of being on backfoot for congress

रही सही कसर यूपीए के खिलाफ एंटी एंकेंबेंसी फैक्टर ने पूरी कर दी। महंगाई, भ्रष्टाचार, विकास जैसे मुद्दों पर मोदी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की जमकर खिंचाई की।

चुनाव में विरोधियों ने ऐसा माहौल बनाया कि लोग यूपीए से निजात चाहते हैं और वोटरों ने बदलाव के लिए वोट भी खूब किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed