फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reason behind transfer of ias officers

यूपी में नौ आईएएस के ट्रांसफर की ये रहीं वजह

Sat, 25 Aug 2018 08:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 25 Aug 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
reason behind transfer of ias officers
transfer

शासन ने शुक्रवार को नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें मेश्राम का तबादला खासा चौकाने वाला रहा। स्वतंत्र रूप से आयुष विभाग की जिम्मेदारी देख रहे आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार मेश्राम को सचिव आयुष के पद से हटाकर सचिव चिकित्सा शिक्षा बना दिया है।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा में प्रमुख सचिव पहले से तैनात हैं। मेश्राम को वहां प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा के निर्देशन में काम करना होगा। समझा जा रहा है कि किसी विशेष वजह से मेश्राम को हटाया गया है। आयुष विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. प्रशांत त्रिवेदी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा विशेष सचिव महिला कल्याण राम केवल और विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार राजेंद्र कुमार सिंह के जल्द तबादले की चर्चा कई दिनों से थी। देवरिया में महिला संरक्षण गृह का मामला सामने आने के बाद से ही रामकेवल को हटाए जाने की चर्चा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उन्हें विशेष सचिव नियोजन बनाया गया है। इसी तरह राजेंद्र कुमार सिंह निदेशक बाल विकास रहते विभाग में तबादलों को लेकर चर्चा में आए थे। पहले दूर तबादले और फिर पास में करने के लिए संशोधन खासा चर्चा का विषय रहा। नि:शक्त और बीमार लोगों को भी उन्होंने तबादलों में नहीं बख्शा था। अब इन्हें विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बनाया गया है। 

मतदाता पुनरीक्षण से पहले हटाए गए गोविंद राजू 

विशेष सचिव एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोविंद राजू एनएस. का तबादला प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के पद पर कर दिया गया है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान एक सितंबर से शुरू होने से पहले गोविंद का तबादला खासा चर्चा में है।

निलंबन से बहाल आईएएस जितेंद्र बहादुर व कुमार प्रशांत को भी तैनाती

गोंडा व फतेहपुर के डीएम रहते निलंबित किए गए क्रमश: जितेंद्र बहादुर सिंह व कुमार प्रशांत को पिछले दिनों बहाल किया गया था। शासन ने अब जेबी सिंह को विशेष सचिव गृह और कुमार प्रशांत को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed