यूपी में नौ आईएएस के ट्रांसफर की ये रहीं वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने शुक्रवार को नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें मेश्राम का तबादला खासा चौकाने वाला रहा। स्वतंत्र रूप से आयुष विभाग की जिम्मेदारी देख रहे आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार मेश्राम को सचिव आयुष के पद से हटाकर सचिव चिकित्सा शिक्षा बना दिया है।
चिकित्सा शिक्षा में प्रमुख सचिव पहले से तैनात हैं। मेश्राम को वहां प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा के निर्देशन में काम करना होगा। समझा जा रहा है कि किसी विशेष वजह से मेश्राम को हटाया गया है। आयुष विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. प्रशांत त्रिवेदी को सौंपी गई है।
इसके अलावा विशेष सचिव महिला कल्याण राम केवल और विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार राजेंद्र कुमार सिंह के जल्द तबादले की चर्चा कई दिनों से थी। देवरिया में महिला संरक्षण गृह का मामला सामने आने के बाद से ही रामकेवल को हटाए जाने की चर्चा थी।
अब उन्हें विशेष सचिव नियोजन बनाया गया है। इसी तरह राजेंद्र कुमार सिंह निदेशक बाल विकास रहते विभाग में तबादलों को लेकर चर्चा में आए थे। पहले दूर तबादले और फिर पास में करने के लिए संशोधन खासा चर्चा का विषय रहा। नि:शक्त और बीमार लोगों को भी उन्होंने तबादलों में नहीं बख्शा था। अब इन्हें विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बनाया गया है।
मतदाता पुनरीक्षण से पहले हटाए गए गोविंद राजू
विशेष सचिव एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोविंद राजू एनएस. का तबादला प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के पद पर कर दिया गया है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान एक सितंबर से शुरू होने से पहले गोविंद का तबादला खासा चर्चा में है।