फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reason behind durga's suspension

तो इसलिए सस्पेंड की गई थी दुर्गा

Mon, 05 Aug 2013 01:45 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Aug 2013 01:45 AM IST
विज्ञापन
reason behind durga's suspension

राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन का कारण बताया है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव नियुक्ति राजीव कुमार ने रविवार को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को पत्र लिखकर बताया कि दुर्गा शक्ति ने 27 जुलाई को कादलपुर में निर्माणाधीन मस्जिद की दीवार गिराने के लिए विधिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया।

इस घटना से सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित होने के अंदेशा के चलते उन्हें निलंबित किया गया है। राज्य की ओर से यह भी साफ किया गया है कि दुर्गा ने निलंबन आदेश के खिलाफ कोई भी अपील नहीं दिया है।
विज्ञापन


केंद्र के समक्ष यदि इस संबंध में कुछ प्रस्तुत किया गया है, तो उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाए, जिससे वह अपने कमेंट्स केंद्र को निर्धारित समय में भेज सके। केंद्र को यह भी बताया गया है कि दुर्गा को आरोपपत्र दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दुर्गा शक्ति के निलंबन को लेकर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में हायतौबा मची है। यूपीए अध्यक्ष सोनियां गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से इस मामले में हस्तपेक्ष करने का अनुरोध किया था।

इसके आधार पर केंद्र के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय के सचिव डॉ. एसके सरकार ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव नियुक्ति से पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा था।

वहां से रविवार को इस संबंध में पत्र मिला था। इसके पहले 30 जुलाई और 2 अगस्त को भी पत्र भेजा गया था। इसके आधार पर ही राज्य सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई है।

प्रमुख सचिव नियुक्ति ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय सेवा का निलंबित सदस्य निलंबन आदेश के विरुद्ध कोई अपील प्रस्तुत करता है तो राज्य सरकार अपने कमेंट्स के साथ एक सप्ताह में केंद्र सरकार को इसे अग्रसारित करेगी।

दुर्गा नागपाल ने राज्य सरकार के समक्ष इस संबंध में कोई भी पक्ष प्रस्तुत नहीं किया है। केंद्र को यदि इस संबंध में कुछ दिया गया है तो उसे राज्य को उपलब्ध कराया जाए, ताकि वह समय से अपने जवाब दे सके।

दुर्गाशक्ति पर यह है आरोप
ग्राम कादलपुर रबुपुरा में निर्माणाधीन मस्जिद की दीवार के संबंध में किसी प्रकार के तनाव की कोई रिपोर्ट नहीं थी।

मस्जिद का कोई भाग या दीवार ग्राम समाज की भूमि पर निर्माणाधीन होने की शिकायत नहीं थी। इसके बावजूद भी वे गांव में गईं तथा बिना किसी आवश्यकता व औचित्य के मस्जिद की दीवार गिरवा दी।


ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की विधिक प्रक्रिया निर्धारित है, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। रमजान के महीने में उनके इस कृत्य से साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित हुआ।

दुर्गा को चार्जशीट दी
राज्य सरकार ने दुर्गा शक्ति नागपाल को चार्जशीट दे दी है। इसमें उनके निलंबन किए जाने के कारणों को स्पष्ट किया गया है।

इसमें उन्हें जवाब देने का समय भी दिया गया है। राज्य सरकार ने चार्जशीट दिए जाने की जानकारी भी भारत सरकार को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed