फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   read an interesting story related to ND Tiwari.

अतीत का झरोखा: एनडी तिवारी ने लोहिया से जीप चलवाकर कराया सड़क का उद्घाटन

Wed, 05 Jan 2022 06:00 PM IST
ishwar ashish चुनाव डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Jan 2022 06:00 PM IST
सार

नारायण दत्त तिवारी उत्तर प्रदेश के इतिहास में वह पहले राजनेता हैं जिन्हें दो प्रदेशों का मुख्यमंत्री रहने
का गौरव हासिल हुआ। पढ़ें उनके बारे में रोचक किस्सा:

विज्ञापन
read an interesting story related to ND Tiwari.
एनडी तिवारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्व. नारायण दत्त तिवारी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के इतिहास में वह पहले राजनेता हैं जिन्हें दो प्रदेशों का मुख्यमंत्री रहने का गौरव हासिल हुआ। पहले तीन बार उत्तर प्रदेश के और फिर उत्तराखंड बनने पर वहां के मुख्यमंत्री बने।

विज्ञापन


तिवारी जी ने 1942 के आंदोलन के दौरान डॉ. लोहिया को नौजवानों का हीरो बताया था। उत्तर प्रदेश के गठन के बाद 1951-52 में हुए विधानसभा के पहले चुनाव में नैनीताल सीट से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर वह विधानसभा पहुंचे। पर, तिवारी के चुनाव लड़ने के पीछे एक बड़ा रोचक किस्सा है।
विज्ञापन


समाजवादी चिंतक दीपक मिश्र बताते हैं कि तिवारी जी विद्यार्थी जीवन से ही समाजसेवी थे। उन दिनों नैनीताल का खुटानी-विनायक मार्ग बना नहीं था। तिवारी जी ने क्षेत्र के लोगों को एकत्र किया और उनसे श्रमदान का आग्रह किया। आसपास के गांव वालों के श्रमदान के सहयोग से एक सप्ताह में एक किमी सड़क का निर्माण कराकर तिवारी ने यह दिखा दिया कि एकजुटता से क्या कुछ नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. लोहिया ने स्वयं जीप चलाकर इस मार्ग का उद्घाटन किया। तत्कालीन मुख्यमंत्री गोविंद  वल्लभ पंत ने श्रमदान को सरकार के रचनात्मक आंदोलन के रूप में स्वीकार कर लिया। वहीं, डॉ. लोहिया ने तिवारी जी को चुनाव लड़ाने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed