{"_id":"61ab74592965006933650372","slug":"read-about-an-intresting-story-about-katar-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीत का झरोखा: ...और भड़ककर बोले कटार सिंह-बताओ मेरी उम्र गई कहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीत का झरोखा: ...और भड़ककर बोले कटार सिंह-बताओ मेरी उम्र गई कहां
Sat, 04 Dec 2021 07:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:29 PM IST
सार
यूपी चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। ऐसे में वो पुराने किस्से भी सतह पर आ रहे हैं जो कि बड़े ही रोचक हैं। यहां पढ़ें पूर्व विधायक कटार सिंह से जुड़ा एक किस्सा:
विज्ञापन
डॉ. कटार सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाकया सन 1991 के यूपी विधानसभा चुनाव का है। जनता दल से चौधरी अजित सिंह अपने हिस्से में आई सीटों पर टिकटों का वितरण कर रहे थे। बागपत के गांव रंछाड़ के रहने वाले डॉ. कटार सिंह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता थे। वह लंबे समय से बरनावा विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन
टिकट मांगने के लिए ही दिल्ली के 12 तुगलक रोड स्थित चौधरी अजित सिंह के आवास पर पहुंच गए। टिकट का जिक्र चलते ही अजित सिंह ने मुस्कुराकर कहा, अब टिकट का क्या करोगे। अब तो आपके चुनाव लड़ने की उम्र नहीं रही।
विज्ञापन
बस यह सुनते ही कटार सिंह भड़क गए और बोल पड़े-1955 से बड़े चौधरी (स्व. चौधरी चरण सिंह) के साथ हूं। वह तो हमेशा यह कहते रहे कि अभी चुनाव लड़ने की उम्र नहीं हुई है। अभी तो पूरी उम्र पड़ी है। चिंता मत करो, चुनाव लड़ा देंगे। अब आप कह रहे हो कि मेरी उम्र निकल गई।
विज्ञापन
आखिर मेरी उम्र गई तो गई कहां? मुझे इसका हिसाब चाहिए। इस पर चौधरी अजित सिंह पहले तो हतप्रभ रह गए और फिर मुस्कुरा कर बोले- अच्छा नाराज मत हो। लड़ लो...। कटार सिंह को टिकट दिया गया और वह चुनाव जीत गए।