फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reaction after election result

नतीजों के बाद कहीं जश्न तो कहीं छाया सन्नाटा

Mon, 09 Dec 2013 12:14 AM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ Updated Mon, 09 Dec 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
reaction after election result

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ व दिल्ली के नतीजों ने उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दलों को भी खुशी व मायूसी दी है।

विज्ञापन


इसका प्रभाव सूबे में राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर भी दिखा।

भाजपा में जहां जमकर जश्न मना, आतिशबाजी हुई तथा लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, वहीं बाकी दलों में खामोशी का माहौल रहा।

भाजपा की बढ़त की खबर सार्वजनिक होते ही यहां पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी। ढोल-नगाड़ों पर ठुमके भी लगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दावा किया कि जनता कांग्रेस से ऊब गई है। सपा और बसपा को भी पूरी तरह नकार दिया है।

नतीजों से भाजपा का उत्साह बढ़ा है जिससे लोकसभा चुनाव की तैयारियों में मदद मिलेगी। पार्टी प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि चार राज्यों में जनता ने जिस तरह सपा और बसपा को नकारा है, उससे साफ हो गया है कि लोग इन दलों की तुष्टीकरण नीति से खुश नहीं हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष का फोन बंद
कांग्रेस के दफ्तर में सुबह तो कुछ चहल-पहल थी। पर, जैसे-जैसे नतीजे सामने आते गए, वैसे-वैसे कांग्रेसियों के चेहरे फीके पड़ते गए। दोपहर बाद कांग्रेस दफ्तर में सन्नाटा छा गया। खुद प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री भी मीडिया से बचते रहे।
विज्ञापन


उन्होंने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिये। कांग्रेस के एक कार्यकर्ता मुकेश चौहान ने कहा कि उन्हें दो राज्यों में कांग्रेस के पक्ष में अच्छे नतीजे आने की उम्मीद थी, पर, ऐसा नहीं हुआ। इस पर हम सबको आत्ममंथन करना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा व बसपा भी सन्नाटे में
सपा व बसपा भले ही किसी बड़ी दावेदारी के साथ इन राज्यों में चुनाव नहीं लड़ रहे थे, पर नतीजों ने इन पार्टियों को काफी झटका दिया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी दावेदारी करने वाले दोनों दलों को इस झटके से उबरने में समय लगेगा। सपा ने नतीजों को चिंतित करने वाला कहा है।

बसपा नेताओं ने यह कहकर कुछ कहने से मना कर दिया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती सोमवार को इस पर बोलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed