{"_id":"5fc796ba8ebc3e276d6bbed8","slug":"rctc-to-visit-gujarat-in-january-eight-day-package-of-rs-8505","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी में गुजरात की सैर कराएगा आईआरसीटीसी, आठ दिन का पैकेज 8505 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी में गुजरात की सैर कराएगा आईआरसीटीसी, आठ दिन का पैकेज 8505 रुपये
Wed, 02 Dec 2020 06:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 02 Dec 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी नव वर्ष के उपलक्ष्य में भारत रतन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति के साथ 4 ज्योतिर्लिंग एवं साबरमती आश्रम दर्शन कराएगा। इसके लिए बुधवार को पैकेज लॉन्च किया गया। आएआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया कि भारत दर्शन रेल यात्रा का संचालन 10 से 18 जनवरी तक 8 दिन के लिये होगा। इसका पैकेज मूल्य 8505 रुपये है। इसके अंतर्गत यात्रियों को ओमकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। वहीं द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम एवं बड़ौदा के निकट स्टैचू ऑफ यूनिटी सरदार वल्लभभाई पटेल के भी दर्शन कराए जाएंगे।
ट्रेन में बैठने की सुविधा वाराणसी, जौनपुर, फैजाबाद, लखनऊ, कानपुर एवं झांसी से होगी। पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा बसों द्वारा तथा धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था शामिल है। ट्रेन की सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है तथा साथ ही यात्रियों को सेफ्टी किट भी प्रदान की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति पर्यटन भवन लखनऊ आईआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।