{"_id":"582b36c04f1c1b59368fed1a","slug":"rbi-imposed-restriction-of-money-exchange-on-cooperative-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई ने सहकारी बैंकों से छीना पुराने नोट बदलने का POWER","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीआई ने सहकारी बैंकों से छीना पुराने नोट बदलने का POWER
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरबीआई ने जिला सहकारी बैंकों पर पुराने नोट बदलने की पाबंदी लगा दी है वहीं एक दिन पहले यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति शिवपाल यादव ने सहकारी समितियों को पुराने नोट स्वीकारने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
सोमवार को 63वें सहकारी सप्ताह के उद्घाटन के दौरान शिवपाल यादव ने बताया था कि इस संबंध में आरबीआई के गवर्नर और प्रधानमंत्री को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि वह चाहते हैं कि कालाबाजारी रुके लेकिन सहकारी समितियों को 1000 और 500 के नोट स्वीकार करने की छूट दी जाए ताकि किसान खाद और बीज खरीद सकें।
विज्ञापन
वहीं आरबीआई ने जिला सहकारी बैंकों से पुराने नोट के बदले नए नोट देने का अधिकार छीन लिया है।
आरबीआई ने आदेश जारी किया है कि जिला सहकारी बैंक से उपभोक्ता 24 नवंबर तक हर हफ्ते 24,000 रुपये निकाल सकते हैं।
हालांकि चलन से बाहर हो चुके 500 और 1000 के नोट सहकारी बैंकों से नहीं बदले जाएंगे साथ ही ऐसे नोट वहां जमा भी नहीं किए जा सकते हैं।