{"_id":"589745ea4f1c1bcf6de80538","slug":"ravishankar-prasad-speaks-on-sp-and-congress-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों की गंदगी की तुलना पवित्र नदियों से न करें राहुल: कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों की गंदगी की तुलना पवित्र नदियों से न करें राहुल: कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 06 Feb 2017 06:44 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कानून, विधि एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद का कहना है कि गंदे नालों की तुलना गंगा-यमुना जैसी पवित्र नदियों से नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सपा-कांग्रेस गठबंधन को गंगा-यमुना का मिलन कहने वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद रविवार को यहां भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि प्रयाग में यमुना का गंगा में विलय होकर उसका अस्तित्व समाप्त हो जाता है, राहुल को ये भी बताना चाहिए कि इस गठबंधन में किसका अस्तित्व खत्म होगा।
विज्ञापन
उन्होंने यूपी के इस गठबंधन को क्राइम, क्रिमिनल और करप्शन का गठबंधन करार दिया। सीएम अखिलेश पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अपराध, लूट व भ्रष्टाचार के मामलों का आरोप वो अपने चाचा पर लगाकर जवाबदेही से बच नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं, नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि इससे आतंकवाद व नक्सलवाद कमजोर हुआ है। हवाला कारोबार कम हुआ है और मुंबई में सुपारी किलिंग कम हुई है।