फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ravidas files nomination without paying lesa bill

मंत्री रविदास ने लेसा का बकाया चुकाए बिना किया नामांकन

Mon, 06 Feb 2017 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Feb 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
ravidas files nomination without paying lesa bill
रव‌िदास मेहरोत्रा - फोटो : demo pic

परिवार कल्याण मंत्री और मध्य विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा पर बकाया चुकाए बिना ही नामांकन करने का गंभीर आरोप लगा है। उन पर आरोप है कि बिजली का बकाया भुगतान किए बिना ही वे चुनावी मैदान में उतर गए हैं।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के अनुसार अगर कोई प्रत्याशी गलत तथ्य छिपाकर शपथ पत्र देता है तो उसके सही पाए जाने पर उसका नामांकन रद्द हो सकता है।
रविदास मेहरोत्रा के महानगर स्थित फ्लैट पर 21 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है।

दिलचस्प यह कि उन्होंने अपने इस फ्लैट का जिक्र अपने नामांकन में किया है, लेकिन इसके लिए बिजली विभाग से एनओसी नहीं ली। उनका यह फ्लैट सेक्टर ए स्थित अमन अपार्टमेंट में हैं।
विज्ञापन


इस फ्लैट में रविदास ने जून 2013 को अपने नाम से दो किलोवाट का कनेक्शन लिया था। इस अपार्टमेंट में एक किराएदार रहता था। इस फ्लैट पर कुल 42 महीने का बिजली बिल (अकाउंट नंबर 8981749412) बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 जनवरी 2017 तक बने बिल पर 21,113 रुपये का एरिअर है। नामांकन से पहले बिल जमा कर विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफेकट (एनओसी) लेना चाहिए था। शिकायत मिलने पर लेसा ने शुक्रवार को फ्लैट पर बिजली बाकी होने की जांच कराई थी, जो सही पाई गई।

हालांकि मंत्री के रसूख के आगे लेसा ने चुप्पी साध ली है। वहीं, जेई अमित चतुर्वेदी ने बताया कि करीब 20 दिन पहले बकाए के कारण फ्लैट की बिजली पोल से काट दी गई है।

बिजली बिल का नहीं हुआ पेमेंट

ravidas files nomination without paying lesa bill
रव‌िदास मेहरोत्रा - फोटो : demo pic
रविदास मेहरोत्रा के महानगर स्थित फ्लैट के कनेक्शन के अकाउंट नंबर 8981749412 की जांच करने पर पता चला कि 10 जनवरी तक के एरियर 21,113 रुपये और करंट बिल 1260 के कुल बिल 22,374 रुपये के बिल का पेमेंट नहीं हुआ है। और बकाया बिल के उपभोक्ता को एनओसी जारी होने का प्रावधान नहीं है। - आशुतोष कुमार, मुख्य अभियंता लेसा

महानगर स्थित फ्लैट अर्द्ध निर्मित है जिसमें कोई निवास भी नहीं करता। यह फ्लैट काफी समय से बंद है। इसका बिजली बिल जमा और एनओसी भी है। पर दोनो कहीं पर रख दिए जो नहीं मिल रहे। सोमवार को देने की कोशिश करेेंगे। - रविदास मेहरोत्रा, परिवार कल्याण स्वास्थ्य मंत्री

गलत व झूठे तथ्यों के साथ शपथपत्र देने पर नामांकन रद्द हो सकता है। अगर किसी प्रत्याशी ने वास्तवित जानकारी छिपा कर शपथ पत्र प्रस्तुत किया और जांच में पुष्टि हो गई तो उसका नामांकन रद्द हो सकता हैै। - अविनाश सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed