फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ration Card are cancelled in april.

लखनऊ में लाखों राशन कार्ड होंगे निरस्त

Mon, 02 Feb 2015 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Feb 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
Ration Card are cancelled in april.

खाद्य सुरक्षा योजना के अप्रैल से लागू होने के बाद राजधानी के करीब सवा दो लाख लोग सस्ता राशन पाने से वंचित हो जाएंगे। प्रस्तावित योजना में बीपीएल और एपीएल कार्डधारियों की श्रेणी भी खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन


जिले में अभी करीब नौ लाख लोगों को राशन कार्ड आवंटित है। योजना में तीन लाख या इससे अधिक की सालाना पारिवारिक आय वाले परिवार को शामिल नहीं किया जाएगा। इसको लेकर जारी निर्देश के तहत जिले के 53 हजार अन्त्योदय कार्डधारी को छोड़ बीपीएल और एपीएल कार्डधारियों में से शहरी क्षेत्र में 64.5 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्र में 79.78 फीसदी कार्डधारियों को ही सस्ती दर अनाज दिया जाएगा।
विज्ञापन


एडीएम आपूर्ति ओपी राय ने बताया कि पात्र लोगों का पता लगाने के लिए नए सिरे से सर्वे और सत्यापन कराए जाएंगे। इसके तहत योजना के दायरे में आने वाले नए लाभार्थी परिवारों को शामिल किया जाएगा। वहीं, इसके दायरे से बाहर होने वाले कार्डधारियों की पहचान कर उनके राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आय तीन लाख या अधिक तो कार्ड नहीं

Ration Card are cancelled in april.

खाद्य सुरक्षा योजना लागू होने के बाद अन्त्योदय कार्डधारियों के इतर बस एक  श्रेणी के राशन कार्ड ही योजना के मानक पूरे करने वाले परिवारों को सस्ती दर पर खाद्यान्न वितरण के लिए जारी होंगे। उन्होंने बताया कि मानक के तहत तीन लाख या इससे अधिक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों को खाद्यान्न सुरक्षा योजना की सूची से बाहर किया जाएगा।

प्रस्तावित योजना के तहत सिर्फ लाभार्थी नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार की सालाना आय की गणना की जाएगी। यदि परिवारी की कुल आय सालाना 3 लाख या उससे अधिक हुई तो उसे योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। सर्वे और सत्यापन के दौरान नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वालों की कंप्यूटराइज्ड लिस्ट के आधार पर परिवार के मुखिया के अलावा अन्य कमाऊ सदस्यों की वार्षिक आय की गणना की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा योजना के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा जारी मार्गदर्शी सिद्धांतों के आधार पर ही जिले में पात्र परिवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शामिल किए गए पात्रों की सूची, योजना से बाहर किए गए अपात्रों की सूची और अवशेष परिवारों की सूची तैयार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed