फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rath yatra of samajwadi party

इस यात्रा से सपा का 17 जातियों पर निशाना

Wed, 23 Oct 2013 12:57 PM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
राजेंद्र सिंह/लखनऊ Updated Wed, 23 Oct 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
rath yatra of samajwadi party

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले पिछड़ों को जोड़ने की मुहिम तेज कर दी है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में 24 अक्तूबर को सपा मुख्यालय से 17 पिछड़ी जातियों की अधिकार यात्रा और सामाजिक न्याय यात्रा को रवाना किया जाएगा।

पहले चरण में दोनों यात्राएं छह-छह दिन चलकर 29 अक्तूबर को सपा की आजमगढ़ रैली में शामिल होंगी।

सपा मुख्यालय में कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी, खनन राज्यमंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेश उत्तम और मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने दोनों यात्राओं के बारे में जानकारी दी।

'मोदी की चले तो मुस्लिमों को देश से ही निकाल दें'
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूबे में पिछड़ी जातियों की आबादी 60 फीसदी है, लेकिन उन्हें 27 फीसदी आरक्षण तक सीमित कर दिया गया है।

अधिकांश पिछड़ी आबादी आर्थिक-सामाजिक दृष्टि से बहुत कमजोर हैं। पिछड़ों को जाग्रत करने के लिए सामाजिक न्याय यात्रा और 17 पिछड़ी जातियों की अधिकार यात्रा निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सामाजिक न्याय यात्रा को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अधिकार यात्रा को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

...तो सपा के मंत्रियों की कुर्सी छीन लेंगे मुलायम


17 पिछड़ी जातियों की रथयात्रा के संयोजक गायत्री प्रसाद प्रजापति ने बताया कि विभिन्न जिलों में सभाओं और भ्रमण के बाद दोनों रथयात्राएं 28 अक्तूबर की रात को आजमगढ़ पहुंचेंगी।


29 अक्तूबर को आजमगढ़ में देश बचाओ-देश बनाओ रैली में शामिल होने के साथ ही पहले चरण की यात्रा संपन्न हो जाएगी। दूसरे चरण की यात्रा का ऐलान बाद में किया जाएगा।

'बेनी बयान देने की बीमारी से ग्रस्त'

सामाजिक न्याय रथयात्रा के संयोजक नरेश उत्तम ने बताया कि दोनों रथयात्राएं सात दिसंबर तक प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में जाएंगी। इनका समापन 14 दिसंबर को राजधानी के रमाबाई अंबेडकर मैदान में सामाजिक न्याय रैली के साथ होगा।

इन जिलों से गुजरेंगी रथयात्राएं
सामाजिक न्याय यात्रा: लखनऊ से बाराबंकी, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया होते हुए 28 अक्तूबर की रात को आजमगढ़।

अधिकार यात्रा: लखनऊ से सुल्तानपुर, जौनपुर, भदोही, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ होते हुए 28 अक्तूबर की रात को आजमगढ़।

लखनऊ की पॉलिटिकल खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed