फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh Sar Karyavah Dattatreya Hosabale will be on tour of Lucknow from January 14 to 16

UP: संघ के सर कार्यवाह होसबाले 11 से 16 तक यूपी प्रवास पर रहेंगे, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर करेंगे मंथन

Sun, 08 Jan 2023 07:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Jan 2023 07:15 AM IST
सार

संघ के सर कार्यवाह होसबाले 11 से 16 तक यूपी प्रवास पर रहेंगे। 
अवध से पूर्वांचल तक लोकसभा चुनाव और शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर मंथन करेंगे। गौरतलब है कि भाजपा के महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष 2 और 3 जनवरी को लखनऊ प्रवास कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को एजेंडा सौंप गए हैं। 

विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh Sar Karyavah Dattatreya Hosabale will be on tour of Lucknow from January 14 to 16
राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 14 से 16 जनवरी तक लखनऊ के प्रवास पर रहेंगे। होसबाले 14 जनवरी को अवध प्रांत की कार्यसमिति की बैठक से लेकर विभिन्न संगठनात्मक बैठकों के जरिये संघ के शताब्दी वर्ष और आगामी लोकसभा चुनाव में संघ को सक्रिय करने पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन


संघ 2024-25 में शताब्दी वर्ष मनाएगा। इस दौरान केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार होना अत्यंत आवश्यक है। यही कारण है कि संघ और उसके वैचारिक संगठनों के पदाधिकारी चुनावों की जमीनी तैयारियों में जुट गए हैं। होसबाले 10 जनवरी को लखनऊ आएंगे। 11 से 13 जनवरी को वाराणसी में काशी और गोरखपुर में गोरखपुर प्रांत की बैठक करने जाएंगे। 
विज्ञापन


होसबाले 14 जनवरी को लखनऊ प्रांत की बैठक में प्रत्येक पंचायत तक संघ की शाखा स्थापित करने, विस्तारक तैयार करने, अयोध्या में राममंदिर निर्माण सहित राष्ट्रवाद से जुड़े अन्य मुद्दों को जनता के बीच पहुंचाने पर बात करेंगे। बैठक में संघ की वर्ष 2023 की कार्ययोजना पर भी मंथन और लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जनवरी को होसबाले मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में गोमती नगर विस्तार स्थित सीएमएस स्कूल में खिचड़ी कार्यक्रम में शामिल होने साथ वैचारिक संगठनों से भी बात करेंगे। 16 जनवरी को प्रचार विभाग की बैठक के साथ संपादकों से भी संवाद करेंगे। होसबाले संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ कुछ प्रबुद्ध लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं।


गौरतलब है कि भाजपा के महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष 2 और 3 जनवरी को लखनऊ प्रवास कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को एजेंडा सौंप गए हैं। संतोष के प्रवास के बाद होसबाले का यूपी दौरा लोकसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed