फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rashtriya swayamsevak sangh gave the mantra of reconciliation and dialogue to BJP, brainstorming on 2022 assembly elections

यूपी: संघ ने भाजपा को दिया सामंजस्य व संवाद का मंत्र, 2022 विधानसभा चुनाव पर हुआ मंथन, पूछा- संकल्प पत्र के कितने वादे पूरे किए

Tue, 22 Jun 2021 12:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Jun 2021 12:15 AM IST
सार

संघ ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद शहरों से लेकर गांवों तक बदली स्थितियों को दुरुस्त करने के लिए सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू कर हर जरूरतमंद तक उनका लाभ पहुंचाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
rashtriya swayamsevak sangh gave the mantra of reconciliation and dialogue to BJP, brainstorming on 2022 assembly elections
बीएल संतोष - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भाजपा संगठन व सरकार को तालमेल के साथ आगे बढ़ने तथा धरातल पर कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद बनाते हुए 2022 की चुनावी बिसात बिछाने का मंत्र दिया है। 
विज्ञापन


संघ ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद शहरों से लेकर गांवों तक बदली स्थितियों को दुरुस्त करने के लिए सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू कर हर जरूरतमंद तक उनका लाभ पहुंचाने की सलाह दी है।
विज्ञापन


सोमवार को यहां निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारियों व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष समेत अन्य नेताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव के एजेंडे पर मंथन के दौरान ये नसीहतें दी गईं। इस बैठक के लिए बीएल संतोष के साथ ही भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह सोमवार सुबह राजधानी पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पार्टी ने संघ से फीडबैक लेने के बाद उसके आधार पर सरकार से बातचीत का निर्णय किया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कुछ देर रुकने के बाद दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ निराला नगर पहुंचे। वहां पर संघ के पूर्वांचल क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल कुमार और पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र से बात की। 

संघ ने भाजपा नेताओं को पश्चिम से पूर्वांचल तक से मिल रहे फीडबैक से अवगत कराते हुए सरकार व संगठन की स्थितियां दुरुस्त करने की नसीहत दी। साथ ही सरकार व संगठन में हो रहे समायोजन में विचार परिवार के कार्यकर्ताओं को नियुक्त करने, पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से मरने वाले कर्मचारियों व शिक्षकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि और अनुकंपा नियुक्ति जल्द दिलाने तथा कोरोना संक्रमण के बाद बदली परिस्थितियों पर मंथन हुआ। 

संघ ने कार्यकर्ताओं की अपेक्षाएं पूरी करने, कार्यकर्ताओं व समाज से समन्वय बनाते हुए एजेंडे के बचे हुए कार्यों को पूरा करने को कहा। बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संघ व भाजपा के आगामी कार्यक्रमों और सेवा कार्यों पर भी चर्चा हुई। बैठक में युवाओं, पिछड़ों, दलितों और महिला वोट बैंक को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई। 

पूछा- संकल्प पत्र के कितने वादे पूरे किए
सूत्रों के मुताबिक संघ ने भाजपा के 2017 के लोक कल्याण संकल्प पत्र में से पूरे किए गए वादों की जानकारी मांगी। भाजपा नेताओं ने बताया कि संकल्प पत्र के 80 से 90 प्रतिशत तक वादे पूरे हो गए हैं, शेष जल्द पूरे होने जा रहे हैं। संघ ने पूरे किए गए इन वादों की जानकारी योजनाबद्ध तरीके से जनता तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed