{"_id":"64d4648d3772d3fa58008523","slug":"rashtriya-lokdal-mlas-meet-to-cm-yogi-adityanath-in-lucknow-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पहली बार एक साथ सीएम योगी से मिले रालोद विधायक, जयंत चौधरी के एनडीए में जाने की चर्चाएं तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पहली बार एक साथ सीएम योगी से मिले रालोद विधायक, जयंत चौधरी के एनडीए में जाने की चर्चाएं तेज
Thu, 10 Aug 2023 09:46 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Aug 2023 09:46 AM IST
सार
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी राज्यसभा में दिल्ली बिल पर हुई वोटिंग में शामिल नहीं हुए थे। बुधवार को रालोद के नौ में से आठ विधायकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इसके बाद जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रालोद विधायक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। ऐसा पहली बार हुआ है जब रालोद विधायक एक साथ सीएम से मिले हैं। ऐसे में सियासी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि राज्यसभा में दिल्ली बिल पर हुई वोटिंग में पहले रालोद प्रमुख जयंत चौधरी गायब रहे। अब विधायक सामूहिक रूप से सीएम से मिले। इस घटनाक्रम के सियासी मतलब निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिजली बिल नहीं दे रहे 13.20 फीसदी उपभोक्ता, बड़ा सवाल- विभाग ने क्यों नहीं की कार्रवाई, अधिकारियों की शामत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश ने कसा नियमावली पर तंज, अब नियम आएगा, टमाटर खाकर विधानसभा में आना मना है
सियासी गलियारों में पहले ही जयंत के बीजेपी के साथ जाने की अटकलें चल रही हैं। ऐसे में जयंत वोटिंग में नहीं पहुंचे तो इन अटकलों को और बल मिलने लगा। चर्चा है कि जयंत भाजपा आलाकमान के संपर्क में हैं। इधर बुधवार को रालोद के नौ में से आठ विधायक सीएम से मिले। केवल गुलाम मोहम्मद शामिल नहीं हो पाए क्योंकि, उस समय सदन में उनका प्रश्न लगा था।
हालांकि रालोद विधायक कहते हैं कि वे प्रदेश में बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा देने, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने, गन्ना मूल्य में वृद्धि करने, किसानों को फ्री बिजली देने जैसे मामलों पर सीएम से मिले थे।