{"_id":"5c46ed5fbdec224c974cfece","slug":"rashtriya-balika-diwas-with-amar-ujala-100-million-smiles","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अमर उजाला' के साथ मनाएं राष्ट्रीय बालिका दिवस: आइए, बेटी के नाम लगाएं एक पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अमर उजाला' के साथ मनाएं राष्ट्रीय बालिका दिवस: आइए, बेटी के नाम लगाएं एक पौधा
Tue, 22 Jan 2019 03:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 22 Jan 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
आइए, बेटियों की बेहतरी के लिए मनाए जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस को कुछ अलग अंदाज में मनाएं। शुरू करें एक नई परंपरा और अपनी ही नहीं देश की हर बेटी के नाम रोपें एक पौधा, इस कामना के साथ कि वे फलें-फूलें और आगे बढ़ें।
विज्ञापन
ऐसा ही संकल्प लिए 'अमर उजाला' अपनी मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत एलडीए के सहयोग से 23 जनवरी को रिवर फ्रंट स्टेडियम के पास पौधे रोपेगा। हम चाहते हैं कि आप हमारे संकल्प में साझीदार बनें और बेटियों को एक बेहतर माहौल देने की अपनी मुहिम की मशाल अपने हाथों में थाम आगे बढ़ें।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आयोजन रिवर फ्रंट स्टेडियम के किड्स जोन के पास होगा। आपको पौधे लेकर नहीं आना है। पौधे आपको मौके पर ही मिलेंगे। बस जरूरी है एक मजबूत संकल्प के साथ आपकी उपस्थिति।
विज्ञापन
स्थान: रिवर फ्रंट स्टेडियम के किड्स जोन के पास
तारीख: 23 जनवरी
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
रोड मैप: 1090 चौराहा होकर रिवर फ्रंट स्टेडियम की पार्किंग में वाहन खड़े कीजिए। फिर यहां से सीधे करीब 500 मीटर आगे किड्स जोन है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 0522- 4053800, 0522- 2204955