{"_id":"5e16e7cd8ebc3e8801067c94","slug":"rapti-sagar-express-arrived-19-hours-late-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से बिगड़ा ट्रेनों का संचालन, 19 घंटे देरी से पहुंची ये एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से बिगड़ा ट्रेनों का संचालन, 19 घंटे देरी से पहुंची ये एक्सप्रेस
Thu, 09 Jan 2020 02:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन बुधवार को भी बिगड़ा रहा। त्रिवेंद्रम से ऐशबाग आने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस 19 घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची, जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। दिल्ली से कटिहार जाने वाली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस नौ घंटे, यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, अवध असम एक्सप्रेस, कल्याणपुर-लखनऊ मेमू व पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस सात-सात घंटे, फैजाबाद लखनऊ पैसेंजर पौने छह घंटे,
विज्ञापन
फरक्का व मरुधर एक्सप्रेस पांच-पांच घंटे, वाराणसी से जोधपुर जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस व कोटा-पटना एक्सप्रेस चार-चार घंटे, सरयू यमुना एक्सप्रेस सवा चार घंटे, त्रिवेणी एक्सप्रेस चार घंटे, भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट पौने चार घंटे, एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, एलटीटी कानपुर सुपरफास्ट तीन घंटे, अवध एक्सप्रेस ढाई घंटे, कुशीनगर एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस करीब दो-दो घंटे घंटे देरी की शिकार हुईं।
विज्ञापन