{"_id":"62be16996d13f7538e2e0904","slug":"rapid-transfers-in-one-and-a-half-dozen-departments-of-up-more-than-a-thousand-officers-from-here-to-there-orders-were-issued-till-late-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"Transfer: यूपी के डेढ़ दर्जन विभागों में ताबड़तोड़ तबादले, 1000 से ज्यादा अफसर इधर से उधर, देर रात तक जारी होते रहे आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Transfer: यूपी के डेढ़ दर्जन विभागों में ताबड़तोड़ तबादले, 1000 से ज्यादा अफसर इधर से उधर, देर रात तक जारी होते रहे आदेश
Fri, 01 Jul 2022 04:45 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 01 Jul 2022 04:45 AM IST
सार
शासन के डेढ़ दर्जन विभागों के 1000 से ज्यादा अफसर इधर से उधर किया गया है। 30 जून को तबादला नीति की मियाद खत्म होने के मद्देनजर विभागों में देर रात तक स्थानांतरण आदेश जारी होते रहे।
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन के विभिन्न विभागों में बृहस्पतिवार को अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले कर दिए गए। 30 जून को तबादला नीति की मियाद खत्म होने के मद्देनजर विभागों में देर रात तक स्थानांतरण आदेश जारी किए जाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
कई विभागों में तो सुबह से ही तबादलों को लेकर मंथन का दौर चल रहा था, लेकिन रात तक तबादला सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका था। तमाम दफ्तर देर रात तक खुले रहे और 30 जून की तारीख में आदेश जारी करने की कवायद चल रही थी।
विज्ञापन
जिन विभागों में बंपर तबादले किए गए हैं उनमें स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली, राजस्व, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, श्रम, खाद्य एवं रसद, परिवहन, लोक निर्माण, आवास, नगर विकास, होमगार्ड, बाल विकास एवं पुष्टाहार, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा आदि प्रमुख हैं। कई विभागों में तबादला आदेश बाकायदा जारी कर दिए गए हैं जबकि कई विभागों में इसे गोपनीय रखा गया है।
विज्ञापन