फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rapid outbreak of corona in villages, arrangement insufficient: Akhilesh

गांवों में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप, इंतजाम नाकाफी : अखिलेश 

Sun, 09 May 2021 08:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 09 May 2021 08:48 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार का कोरोना नियंत्रण का झूठा दावा प्रदेशवासियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। कोरोना का संक्रमण गांवों में तेजी से फैल रहा है। न तो टेस्ट किए जा रहे हैं और न ही अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Rapid outbreak of corona in villages, arrangement insufficient: Akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार का कोरोना नियंत्रण का झूठा दावा प्रदेशवासियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। कोरोना का संक्रमण गांवों में तेजी से फैल रहा है। न तो टेस्ट किए जा रहे हैं और न ही अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना का प्रसार गांवों में जिस तेजी से हो रहा है उससे प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। लेकिन दुर्भाग्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की जांच ही नहीं की जा रही है। जब लखनऊ सहित महानगरों में महामारी पर काबू पाने में सरकार विफल रही है, ऐसे में गांवों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। ग्रामीण अंचलों के स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला लगा रहता है। 
विज्ञापन


ऑक्सीजन या वैक्सीन मिलना दूर यहां तो बुखार की दवाएं भी मुश्किल से ही मिलती हैं। प्रशासनिक मशीनरी और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह पंगु हो चुकी हैं। अखिलेश ने कहा कि अब तो भाजपा के लोग ही भाजपा सरकार की पोल खोल रहे हैं। इनके सांसद और विधायकों का आक्रोश सामने आ रहा है। खुद इनके नेता मुख्यमंत्री को वास्तविकता से परिचय करा रहे हैं। अखिलेश ने मुख्यमंत्री के दौरों पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश मौत के मातम में डूबा है और मुख्यमंत्री हवाई दौरे कर रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed