{"_id":"60d8d83e8ebc3ec75e618726","slug":"rape-with-woman-gw-reporters-news-lko5844302134","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कई दिनों तक किया शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कई दिनों तक किया शोषण
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में रहने वाली एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। पीड़िता ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई।
सरोजनीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि दिसंबर साल 2020 में उसकी तबियत खराब हो गई थी। इसके चलते उसने अपने जानने वाले सुखबीर से दवा लाने के लिए कहा। सुखबीर ने दवा लाकर दे दी। दवा खाने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद सुखबीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
यही नहीं इस दौरान उसका अश्लील वीडियो और फोटो मोबाइल में शूट कर ली। इसके बाद सुखबीर आए दिन उसको वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता द्वारा मना करने के बावजूद सुखबीर नहीं माना। पीड़िता का आरोप है कि कई माह से सुखबीर उसे प्रताड़ित कर रहा है। ऐसे में समाज में बदनामी के डर से वह कुछ नहीं कर पा रही थी। जून में मजबूर होकर उसने स्थानीय थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले को सज्ञान में लेते हुए शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।