फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with Widow last 2 years in up

शादी का झांसा देकर विधवा से बनाता रहा यौन संबंध

Wed, 01 Apr 2015 02:57 PM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 02:57 PM IST
विज्ञापन
rape with Widow last 2 years in up

फूलपुर थाना क्षेत्र की एक दलित विधवा को शादी का झांसा देकर छल लिया गया। एक स्कूल में कोचिंग चलाने वाला युवक दो वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। धोखे से गर्भपात करवाने के बाद युवक ने उसका साथ छोड़ दिया और शादी की तैयारी में जुट गया। शादी की खबर मिलने पर महिला ने महिला थाने में शिकायत की। सुनवाई न होने पर वह एसएसपी दफ्तर पहुंच गई और ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


महिला के पति की पांच वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। जीविकोपार्जन के लिए फूलपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर बसना गांव में एक स्कूल में खाना पकाने का काम करने लगी। उसी स्कूल में गांव का एक लड़का छुट्टी के बाद कोचिंग चलाता था।
विज्ञापन


उसने मई 2013 में अलोपशंकरी मंदिर में उसके साथ शादी कर ली। वह महिला के साथ सलोरी में किराए के कमरे में रहने लगा। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। पिछले वर्ष युवक का जंघई के एक कॉलेज में बीएड में चयन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक उससे दूरियां बनाने लगा। पिछले वर्ष दिसंबर में जब वह गर्भवती हुई तो उसे बेहोश कर युवक प्रतापपुर के एक अस्पताल में ले गया। वहां पर उसका गर्भपात करवा दिया। युवक ने उससे नाता तोड़ दिया। महिला का आरोप है कि उसको गांव में धमकाया भी जा रहा है। ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

महिला के फाड़े सरेआम कपड़े

rape with Widow last 2 years in up

जिला कचहरी में फाफामऊ नई बस्ती रंगपुर की रहने वाली महिला को बुरी तरह पीटा गया। बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा गया और कपडे़ फाड़ दिए गए। रात में महिला कर्नलगंज थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बाप-बेटे तथा छह अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, गालीगलौज और बलवा करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया।

महिला का आरोपियों से विवाद पुराना है। महिला के मुताबिक वह मुकदमे के सिलसिले में सोमवार को कचहरी गई थीं तो उनको शंभू, शंभू के बेटे अमित सिंह ने छह अज्ञात के साथ रोक लिया।

उनको गालियां देने के बाद मारपीट शुरू कर दी गई। बाल पकड़कर उनको सड़क पर पटक दिया गया तथा कपड़े भी फाड़ दिए गए। महिला रात में कर्नलगंज थाने पहुंची।

उसका मेडिकल करवाया गया। एसओ कर्नलगंज विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला को चोटें आई थीं। मेडिकल कराने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed