{"_id":"605ce7388ebc3ec4ac068d11","slug":"rape-with-two-girls-in-lucknow-lucknow-news-lko571422427","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल बनाने का झांसा देकर दो युवतियों से किया दुष्कर्म,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल बनाने का झांसा देकर दो युवतियों से किया दुष्कर्म,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। नामी कंपनियों में विज्ञापन फिल्म में मॉडल बनाने का दावा कर फिल्म बनाने वाले हिमांशु उर्फ वाशु सोनी पर दो युवतियों ने विराजखंड स्थित एक गेस्ट हाउस में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उनकी तहरीर पर केस दर्ज कर चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, राजाजीपुरम निवासी हिमांशु उर्फवाशु सोनी एड फिल्म के लिए शूटिंग का काम करता है। एल्डिगो उद्यान-2 में किराए के मकान में रहने वाली युवती ने उसकी तस्वीरें इंस्ट्राग्राम पर कई बडे़ कलाकारों के साथ देखीं। उसी के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि हिमांशु ने एक नामी कंपनी में ऑडिशन देने के नाम पर उसे विराजखंड के होटल गार्डेन इन में बुलाया था।
पीड़िता का आरोप है कि हिमांशु होटल की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में लेकर गया। जहां उसके साथ कुछ देर तक कई लोग मौजूद थे। इसके बाद लोगों को बाहर छोड़कर वापस आया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता शाम को विभूतिखंड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
युवती की दोस्त के साथ भी किया था दुष्कर्म
पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी एक दूसरी दोस्त को दी जो बहराइच की रहने वाली है। लखनऊ में एक हॉस्टल में रहती है। जब दूसरी युवती ने पूरी बात सुनी तो उसने भी अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात कही। कुछ देर बाद वह भी थाने पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पहले हिमांशु ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसकी धमकी व सामाजिक डर से शिकायत नहीं की। पीड़िता की तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर रिहांश उर्फ शिवम के नाम से आईडी बनाई है। जबकि उसका असली नाम हिमांशु उर्फ वासु है। उसके पास तीन मोबाइल हैं। जिसेे अलग-अलग नंबरों से संचालित करता है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक ,पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में दो टीमें दबिश दे रही हैं।