फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Physical Abuse : rape with teenager by maulana in uttar pradesh

Physical Abuse : झाड़फूंक के बहाने किशोरी से मौलाना ने किया दुष्कर्म, पुलिस आरोपी की तलाश में

Wed, 17 Aug 2022 07:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2022 07:00 AM IST
सार

Physical Abuse : मां को किशोरी ने जानकारी दी लेकिन लोकलाज के डर से चुप्पी साध गई। मुंबई में काम करने वाला पिता वापस आया तो जानकारी हुई। किशोरी के पिता ने मोहनलालगंज थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Physical Abuse : rape with teenager by maulana in uttar pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले मौलाना ने मां के साथ झाड़फूंक के लिए गई किशोरी से चार महीने पहले दुष्कर्म किया था। मां को किशोरी ने जानकारी दी लेकिन लोकलाज के डर से चुप्पी साध गई। मुंबई में काम करने वाला पिता वापस आया तो जानकारी हुई। किशोरी के पिता ने मोहनलालगंज थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ रहती है। पिता मुंबई में रहकर नौकरी करता है। किशोरी अपने मां के साथ एक मस्जिद के मौलाना फखरे आलम निवासी दरियापुर थाना अजगैन जनपद उन्नाव के पास झाड़फूंक के लिए जाती थी। वहां मौलाना ने चार महीने पहले किशोरी को झाड़फूंक के बहाने अंदर ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


किशोरी ने मां से बताया तो समाज में बदनामी के डर से वो चुप्पी साध गई। आठ दिन पहले मुंबई से पिता घर पहुंचा तो किशोरी ने उन्हें बताया। मंगलवार को वह बेटी के साथ थाने पहुंचा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज कुलदीप दुबे के मुताबिक, केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed