फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lawyer accused of molestation of a girl in a hotel

अधिवक्ता ने किशोरी को होटल में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Mon, 15 Jul 2019 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 15 Jul 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
lawyer accused of molestation of a girl in a hotel
demo pic - फोटो : pexels.com

पीजीआई थानाक्षेत्र में 15 साल की किशोरी ने पिपरौली निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र यादव पर होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, पीड़िता आरोपी के मकान में किराए पर रहती थी। उसने कुछ दिन पहले ही मकान बदला था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, किशोरी का आरोप है कि वह वकील के मकान में ही किराएदार थी। चार साल तक आरोपी ने उसका शोषण किया।
विज्ञापन


विरोध पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी देता था। तंग आकर किशोरी ने पिता से कहकर मकान बदला। पीड़िता के मुताबिक, शनिवार को वह आलमबाग में थी।

इस बीच अचानक सुरेंद्र आ धमका और उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर एक होटल में लेकर जाकर रातभर दुष्कर्म किया।

इसके बाद सुबह उसे आलमबाग में छोड़ा और धमकाते हुए भाग निकला। किशोरी ने अपने घर पहुंचकर परिवारीजनों को पूरी जानकारी दी और पीजीआई थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed