फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape in kannauj.

डिंपल के गढ़ में नहीं सुरक्षित महिलाएं, हुई हैवानियत

Tue, 13 Jan 2015 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 13 Jan 2015 04:22 PM IST
विज्ञापन
rape in kannauj.

कन्नौज में दो हैवानियत की घटनाओं से सनसनी है। गौरतलब है कि कन्नौज सूबे के मुखिया की पत्नी डिंपल यादव का कार्यक्षेत्र है और डिंपल गाहेबगाहे महिलाओं की हिमायत करती देखी जाती है फिर उनकी सुरक्षा में इतनी लापरवाही कई सवाल खड़े करती है।

विज्ञापन


कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने शादी का झांसा देकर महीनों युवती का यौन उत्पीड़न किया। बाद में ज्यादा दहेज की मांगकर शादी से इनकार कर दिया। इस पर युवती ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन


यह देख आरोपी ने मौके से भागने लगे और जाते समय उसकी बहन को बाइक से टक्कर मारकर घायल कर दिया। मामले में पीड़िता के पिता ने युवक व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में पीड़ित के पिता ने बताया कि तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरपुर अविताभपुर निवासी सुरेश चंद्र के पुत्र कुलदीप के साथ उसकी बेटी की शादी तय हुई थी।

शादी तय होने पर लड़की-लड़का मिलने-जुलने लगे। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गए। बाद में युवक के परिजनों ने दहेज की मांग ज्यादा रख दी। इस पर युवती परिजनों ने असमर्थता जताई गई। 11 जनवरी को सुबह कुलदीप और उसके पिता सुरेश उनके घर पहुंचे।

डाई पीकर की जान देने की कोशिश

rape in kannauj.

दहेज कम देने पर शादी करने से इनकार कर दिया। यह सुनकर युवती ने डाई पीकर जान देने का प्रयास किया। यह देखकर युवक व उसका पिता बाइक से भागने लगे। रोकने का प्रयास करने पर युवती की छोटी बहन को घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

वहीं कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के बाद खेतों की तरफ से लौट रही महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकलने में सफल रहा। बाद में घेराबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

तहरीर मिलने पर मूलचंद्र पुत्र धनीराम निवासी गांव फड़हा के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

महिला का कहना है कि वह शाम खेत से लौट रही थी। तालाब किनारे गांव के मूलचंद्र ने उसे घसीटते हुए कूप के अंदर ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed