फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape case against five year old child.

पांच साल के बच्चे पर रेप केस दर्ज कर किया हैरान

Sat, 07 Nov 2015 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर Updated Sat, 07 Nov 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
Rape case against five year old child.

पांच साल का बच्चा और दुष्कर्म भले ही किसी के गले न उतरे पर गैसड़ी कोतवाली पुलिस ने एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला कारनामा किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पहले बच्चे के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया और विवेचना के दौरान दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। बहरहाल शुक्रवार को आरोपी बच्चे को किशोर न्यायालय ने जमानत दे दी।

एक गांव के रहने वाले सात वर्षीय बच्ची के पिता ने 17 अक्तूबर को गैसड़ी कोतवाली में बच्ची से छेड़छाड़ की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

हो सकता है इस तरह का खेल

Rape case against five year old child.

मामले की विवेचना उप निरीक्षक सुभाष विश्वकर्मा कर रहे हैं। आरोपी के वकील मोहनलाल शुक्ला ने बताया कि विवेचना के दौरान विवेचक ने मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी और परिवारीजनों पर उसकी गिरफ्तारी का दबाव बनाने लगे।

शुक्रवार को आरोपी का पिता बेटे को लेकर किशोर न्यायालय में पेश हुआ। मासूम को देख सब हैरान रह गए। वहीं, कोतवाल उमाशंकर यादव का कहना है कि आरोपी मासूम का 12 वर्षीय बड़ा भाई है। परिवारीजन उसे बचाने के लिए छोटे भाई को ढाल बना रहे हैं।

होगी मामले की जांच

मामले पर एएसपी बलरामपुर एस के राय का कहना है कि गैसड़ी कोतवाली की पुलिस के विवेचना के दौरान पांच साल के मासूम को दुष्कर्म का आरोपी बनाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed