फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape and conversion of a lady, case filed in Sushant Golf City, Lucknow.

Lucknow: युवती से दुष्कर्म, धर्मांतरण करवाकर किया निकाह, जबरन पढ़वाता था नमाज व कलमा, खिलाता था मीट

Wed, 11 Sep 2024 04:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, (गोसाईगंज) लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, (गोसाईगंज) लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Sep 2024 04:36 PM IST
सार

मामले में आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि युवक के भाई ने भी युवती से दुष्कर्म किया था। उसे जबरन मीट खिलाया जाता था।

विज्ञापन
Rape and conversion of a lady, case filed in Sushant Golf City, Lucknow.
मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गैर समुदाय के युवक ने नाम बदलकर दलित युवती से दोस्ती की। फिर घर पर बुलाकर चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भपात भी करा दिया। धर्मांतरण करवा पीड़ित के साथ निकाह कर लिया। आरोपी के परिजनों ने भी युवती को प्रताड़ित किया। पीड़िता ने सोमवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के बंघल निवासी युवती वर्ष 2009 में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने लखनऊ आई थी। अंसल इलाके में अपने रिश्तेदार के घर पर उसकी मुलाकात सुशांत गोल्फ सिटी अवध बिनार निवासी आरिफ हुसैन से हुई। आरिफ ने अपना नाम सोनू सिंह और खुद को हाउसिंग कंपनी का निदेशक बताया। आरोपी कंपनी में नौकरी दिलाने के बहाने उससे मिलने लगा। एक दिन अपने किराये के मकान पर बुलाया और नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर उसका शोषण करने लगा। युवती का आरोप है कि गर्भपात कराने के बाद आरोपी ने धर्मांतरण कराकर उनका नाम साहिबा रख दिया। आरोपी ने मां, बहन, दो भाइयों और दोस्तों की मौजूदगी में काजी को बुलाकर निकाह कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा नेता अपर्णा यादव ने राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला, सीएम से की थी मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती बोलीं - आरक्षण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान छलावा


कलमा पढ़वाता था और मांस भी खिलाता था
युवती का आरोप है कि आरोपी जबरन उसको नमाज व कलमा पढ़वाता था और मांस भी खिलाता था। विरोध पर आरोपी व उसके परिजन मारपीट करते थे। पीड़िता के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की खबर का पता चलने पर उनके पिता को दिल का दौरा पड़ा गया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि आरिफ, उसके दो भाई, बहन, पिता और मां पर केस दर्ज किया गया है।

देह व्यापार का बना रहा था दबाव, आरोपी के भाई ने भी किया दुष्कर्म
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरिफ लगातार उस पर दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। कमाई के लिए देह व्यापार में धकेलना चाहता था। इन्कार पर आरोपी और उसके परिजन मारपीट करते थे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी के बड़े भाई ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed