{"_id":"635a8e58e0a0cf6ce00c286f","slug":"rape-accused-threatened-victim-to-make-video-clip-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: जेल से छूटते ही दुष्कर्म पीड़िता को दी धमकी, पिता को फोन कर कहा, वायरल कर दूंगा अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: जेल से छूटते ही दुष्कर्म पीड़िता को दी धमकी, पिता को फोन कर कहा, वायरल कर दूंगा अश्लील वीडियो
Thu, 27 Oct 2022 07:27 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Oct 2022 07:27 PM IST
सार
दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से निकलने के बाद पीड़िता के पिता को कॉल किया और अश्लील वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी दी। कहा कि पूरे परिवार को तबाह कर दूंगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तालकटोरा के राजाजीपुरम इलाके की दुष्कर्म पीड़िता व उसके परिवार को आरोपी धमका रहा है। उसने पीड़िता के पिता को कॉल कर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। पिता की तहरीर पर तालकटोरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी हाल ही में दुष्कर्म के मामले में जमानत पर रिहा हुआ है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा रिकेश सिंह के मुताबिक राजाजीपुरम इलाके की युवती ने 2021 में आगरा निवासी सनी गुप्ता पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने व रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दुष्कर्म पीड़िता के पिता के मुताबिक 15 दिन पहले सनी को कोर्ट ने जमानत दी है। जमानत पर रिहा होने के बाद 20 अक्तूबर की रात सनी ने उनके मोबाइल पर कॉल किया और बेटी की अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर पूरे परिवार को तबाह करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता के मुताबिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। चार नवंबर को गवाही है। आरोपी के धमकी भरे कॉल से पीड़िता व उसका परिवार डरा हुआ है। पिता के मुताबिक कॉल की रिकार्डिंग पुलिस को उपलब्ध कराई है।