फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ranbir kapoor gives his explanation

जालसाजी के केस में फंसे रणबीर कपूर ने दी अपनी सफाई

Wed, 23 Sep 2015 12:26 PM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor gives his explanation

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी aksmebajar.com के खिलाफ मड़ियांव थाने में दर्ज मुकदमे अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा कि वह शॉपिंग पोर्टल का हिस्सा नहीं हैं। इसलिए वह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


मड़ियांव थाने में हाईकोर्ट के वकील रजत बंसल द्वारा तीन दिन पहले aksmebajar.com के निदेशक संजीव गुप्ता, आनंद सोनभद्र, पीयूष पंकज, किरन कुमार श्रीनिवास मूर्ति, कंपनी की अधिकारी पूजा गोयल के साथ अभिनेता रणबीर कपूर व फरहान अख्तर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


रणबीर कपूर का कहना है कि एफआईआर की भनक लगने पर उन्होंने अपने स्तर से तहकीकात कराई। वह शॉपिंग पोर्टल का हिस्सा नहीं हैं। रजत बंसल द्वारा लगाए गए जालसाजी के आरोप से उनका कोई वास्ता नहीं। इसलिए वह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर और फरहान अख्तर के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

ranbir kapoor gives his explanation

मालूम हो, केशवनगर निवासी रजत बंसल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी पर 23 अगस्त को एक कंपनी का एलईडी टीवी बुक कराया। डेबिट कार्ड से 29,999 रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर दिया।

कंपनी ने दस दिन में एलईडी टीवी उनके बताए पते पर पहुंचाने का वादा किया था। समय बीतने पर कस्टमर केयर पर कई बार कॉल की। नतीजा न निकलने पर कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन एलईडी टीवी नहीं पहुंची।
रजत ने निदेशक व अधिकारियों को नामजद करते हुए जालसाजी व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

उसमें मुंबई निवासी अभिनेता फरहान अख्तर व रणबीर कपूर द्वारा ऑनलाइन कंपनी का प्रचार करने की वजह से लोगों को आसानी से ठगी का शिकार बनने की बात कही। उन्होंने दोनों अभिनेताओं को भी जालसाजी का जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed