फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rana Pratap Marg remained closed for almost two hours, commuters were troubled

Lucknow News: पौने दो घंटे बंद रहा राणा प्रताप मार्ग, राहगीर हुए परेशान

Mon, 14 Jul 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Rana Pratap Marg remained closed for almost two hours, commuters were troubled
लखनऊ। पूर्व सीएम चंद्रभानु गुप्त की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को नेशनल पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर राणा प्रताप मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया था। पूर्वाह्न 11:45 बजे से बंद हुए इस मार्ग को तकरीबन 1:30 बजे राजनाथ सिंह के जाने के बाद ही खोला गया। पौने दो घंटे तक मार्ग बंद रहने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। यहां तक कि पैदल जाने वाले राहगीरों को भी कुछ देर के लिए रोक दिया गया। सड़क के दोनों तरफ स्थित दुकानें भी बंद करा दी गई थीं। ठेला-खोमचे वाले तो पहले ही हटा दिए गए थे।
विज्ञापन


कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी हुई परेशानी
कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में रक्षामंत्री के आने के बाद भी दूसरे गेट से कॉलेज में मौजूद छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला जाता रहा। उनके बैग व अन्य सामान पुलिस ने बाहर ही रखवा लिया था। कई छात्रों ने पुलिस और कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की कि उनका सामान और बैग गुम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed