फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramvilas paswan criticizes gandhi family.

रामविलास पासवान बोले, रायबरेली के हालात बिहार से भी बदतर

Sun, 19 Jun 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालगंज/सरेनी (रायबरेली)
ब्यूरो/अमर उजाला, लालगंज/सरेनी (रायबरेली) Updated Sun, 19 Jun 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Ramvilas paswan criticizes gandhi family.
- फोटो : Getty Images

केंद्रीय खाद्य एवं रसद मंत्री रामविलास पासवान ने रविवार को गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला। कहा कि रायबरेली को जवाहरलाल नेहरू के समय से जाना जाता है।

विज्ञापन


लंबे समय से उस परिवार के लोग संसद में यहां का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं, लेकिन यहां आने पर दिखाई दिया कि रायबरेली की दशा बिहार से भी बदतर है।

उन्होंने सूबे की सपा सरकार, मायाराज व कांग्रेस पर भी जमकर तंज कसे। वे सरेनी कस्बे के लाल बहादुर शास्त्री क्रीड़ा मैदान पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने मथुरा की घटना को लेकर सपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरे पांच साल तक सपा सरकार ने जो बोया है, वही काट रही है।

उन्होंने मायावती के किसी जमाने में सवर्णों के विरोध में लगाए गए नारों और अब उनको साथ लेकर चलने के लिए गढ़े गए नारों का जिक्र करते हुए चुटकी ली।

यूपी में न दोहराएं बिहार वाली गलती

Ramvilas paswan criticizes gandhi family.

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर के जन्म स्थान, मृत्यु स्थान और लंदन में जहां वह पढ़े थे, वहां जाकर स्मारक बनवाए। संसद भवन में उन्हीं के प्रयास से बाबा साहब अंबेडकर का चित्र लग सका है।

उन्होंने केंद्रीय योजनाओं का जिक्र किया। कहा कि इससे लोगों को फायदा मिल रहा है। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि यूपी में बिहार वाली गलती मत दोहराना। सपा, बसपा को बार-बार देखा है। कांग्रेस का लंबे समय तक शासन देखा है।

इस बार भेदभाव रहित विकास के लिए भाजपा को जिताएं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद भूपेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। इस मौके पर पूर्व लोक सभा प्रत्याशी अजय अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed