{"_id":"5bfcc73ebdec22416f231a97","slug":"rampage-in-barabanki-festival-uttar-pradesh-police-lathi-charge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी स्टार खेसारीलाल के कार्यक्रम में बवाल, मंच पर कैबिनेट मंत्री के सामने पत्थरबाजी, लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुरी स्टार खेसारीलाल के कार्यक्रम में बवाल, मंच पर कैबिनेट मंत्री के सामने पत्थरबाजी, लाठीचार्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी जिले के जहाँगीराबाद थाना इलाके में चल रहे रामपुर महोत्सव कार्यक्रम में सोमवार की देर रात जमकर बवाल हुआ। मंच पर देर से पहुंचे भोजपुरी कलाकार खेसारीलाल के कार्यक्रम शुरू करते ही लोगों ने पत्थरबाजी शुरु कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान मंच पर मौजूद यूपी की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, संदीप सिंह, विधायक उपेंद्र रावत में लोगो को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ और उग्र हो गई। मंच पर मौजूद मंत्री और विधायक को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। नाराज लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए कुर्सियां तोड़ डाली।
विज्ञापन
पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। जिसमें कई लोगों को चोटें आई।
महिलाओं से भी हुई अभद्रता
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं में भी डर का माहौल रहा और उनसे भी अभद्रता की गई। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने बवाल किया है उनका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।