{"_id":"edf6c2fe48564aa815d999822acd8f2f","slug":"ramnavmi-celebration-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममय हुई अयोध्या, मंदिरों में बधाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममय हुई अयोध्या, मंदिरों में बधाई
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ,फैजाबाद
Updated Tue, 08 Apr 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगरी में चैत्र रामनवमी पर मंगलवार ठीक दोपहर बारह बजे प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
कनक भवन में जैसे ही प्रभु श्रीराम समेत चारों भाइयों का जन्म हुआ, ‘भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी..’ के साथ आरती शुरू हुई।
प्रभु की एक झलक पाने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर प्रागंण में डोल-नगारे के साथ साधु-संत व भक्तों के सोहर व बधाई गीत गूंजने लगे।
‘मचिया पर बैठेलि सोचलीं कौशल्या रानी ललना जनमे हैं अवध मा आज, बधइया भलि हबाजहि हो। सोने के खड़उंवा राजा दशरथ चुटुर-पुटुर आवै हो बांटत बहुत सा दान बधईया भलि बाजहि हो’ के साथ कनक भवन में सोहर का सिलसिला जारी रहा।
इसके पहले मुख्य पुजारी योगेंद्र त्रिपाठी व दिनेश जी समेत सैकड़ों साधु-संत आरती में शामिल रहे। जबकि रामजन्मभूमि पर मुख्य अर्चक आचार्य सतेंद्र दास ने जन्मोत्सव पर भक्तों समेत आरती की।
विज्ञापन
इसी के साथ बड़ा स्थान, श्रीराम बल्लभाकुंज, लक्ष्मण किला, वैदेही भवन, सद्दगुरू सदन, जानकी घाट, बड़ा स्थान, विभुति भवन, रंगमहल, मणिरामदास जी की छावनी समेत सभी मंदिरों में रामजन्मोत्सव शुरू हो गया है।
विज्ञापन
देर रात तक सास्कृतिक कार्यक्रम होंगे, प्राख्यात गायक रविन्द्र जैन भी अपनी आवाज का जादू विखेरेंगे।